Delhi AQI Today : दिल्ली में फिर जहरीली हवा और घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार सुबह दिल्ली पूरी तरह से धुंध और कोहरे की मोटी चादर में लिपटी नजर आई। इस चलते यहां का वायु प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर बना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आज सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। कोहरे और धुंध के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की गई है। वैसे, एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से राहत भरी खबर है कि इस कम विजिबिलिटी के बावजूद विमानों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और उड़ानें सुचारू रूप से जारी हैं।
दिवाली पर टूटा प्रदूषण का 5 साल का रिकॉर्ड
दिल्ली में दिवाली का त्योहार प्रदूषण के मामले में पिछले पांच साल में सबसे भारी साबित हुआ। दिवाली के दिन राजधानी का औसत AQI 376 दर्ज किया गया, जो पांच वर्षों में सबसे ज्यादा था। तय समय सीमा के बाद भी जमकर छोड़े गए पटाखों के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले दिन भी आसमान में धुंध का भारी गुबार छाया रहा और हवा पूरी तरह से जहरीली हो गई।
बीते 4 साल में इस दिवाली सबसे अधिक प्रदर्शन
दिवाली के ठीक अगले दिन सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा-सा सुधार जरूर देखा गया। AQI 382 से थोड़ा लुढ़ककर 371 पर आ गया। मौसम के कुछ अनुकूल कारकों और हवा की रफ्तार तेज होने के कारण दिवाली के अगले दिन सुबह 10 बजे AQI में पिछले वर्षों के मुकाबले 2.9% की गिरावट जरूर दर्ज की गई। इसके बावजूद पिछले चार साल के ट्रेंड को देखें तो दिवाली के दिन और उसके अगले दिन का प्रदूषण स्तर इस बार सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI का हाल (मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़े)
बुरारी : 309
कराला : 245
घोगा : 279
नांगलोई : 273
मैदान गढ़ी : 265
टिकरी कलां : 297
घुम्मनहेड़ा : 279
झारोदा कलां : 311
छावला : 264
वसुंधरा एन्क्लेव : 289
एनएसयूटी जाफरपुर : 382
बदरपुर : 295
मंदिर मार्ग : 296
आया नगर (दिल्ली-आईआईटीएम) : 354
पंजाबी बाग : 355
सीआरआरआई मथुरा रोड : 369
आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) : 293
इग्नू मैदान गढ़ी : 262
एनएसआईटी द्वारका : N/A (उपलब्ध नहीं)
चांदनी चौक : 395 (सबसे प्रदूषित इलाकों में शामिल)
राष्ट्रमंडल खेल परिसर : 380
जेएनयू : 369
आरके पुरम : 328
आईटीओ : N/A (उपलब्ध नहीं)
आईआईटी दिल्ली : 364
द्वारका-सेक्टर 8 : 327
अशोक विहार : 278
आनंद विहार : 290
नजफगढ़ : N/A (उपलब्ध नहीं)
श्री अरबिंदो मार्ग : 175
इहबास, दिलशाद गार्डन : 301
जहांगीरपुरी : 305
विवेक विहार : 288
रोहिणी : 304
नेहरू नगर : 344
सोनिया विहार : 279
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम : 258
बवाना : 321
छावनी क्षेत्र : 179
नरेला : 272
AQI को समझने का पैमाना (CPCB के मानक)
शून्य से 50 : अच्छा
51 से 100 : संतोषजनक
101 से 200 : मध्यम
201 से 300 : खराब
301 से 400 : बेहद खराब
401 से 500 : गंभीर
दिवाली पर शोर ने भी तोड़े रिकॉर्ड
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि दिवाली के जश्न में ध्वनि प्रदूषण भी जमकर हुआ। शहर के 26 निगरानी केंद्रों में से 19 केंद्रों पर शोर का स्तर पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा दर्ज किया गया। दिवाली के दिन सबसे कम शोर नजफगढ़ में 57.5 डेसीबल (A) दर्ज किया गया। सबसे व्यस्त और शोरगुल वाला इलाका करोल बाग रहा। यहां शोर का स्तर 89.1 डेसीबल (A) तक पहुंचा। वैसे, पिछले साल के 89.2 डेसीबल के मुकाबले इसमें मामूली-सी कमी आई, लेकिन करोल बाग इस बार भी सबसे अधिक शोर वाला इलाका बना रहा। कुल मिलाकर 19 स्थानों पर शोर का स्तर बढ़ा। 7 स्थानों पर इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली।