Sikkim Landslide News : नेपाल में प्रकृति का कहर बरपने के बाद अब सिक्किम के ग्यालशिंग जिला अंतर्गत रिंबी इलाके में लैंडस्लाइड से भारी तबाही मची है। गुरुवार को भारी बारिश और भूस्खलन से गांव के कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है। नुकसान का आकलन क‍िया जा रहा। भूस्खलन के चलते कई इलाकों में मलबे, कीचड़, सड़क टूटने या सड़क जाम जैसी समस्याएं पैदा हो गई हैं। लैंडस्लाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।  

सीएम ने की लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने एवं लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सिक्किम भूस्खलन का यह वीडियो वाकई भयावह है। 😰
pic.twitter.com/TlH6hoLYIF
— Priya singh (@priyarajputlive)