उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। शुक्रवार, 20 नवंबर को योगी आदित्यनाथ की मां ने अपनी अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 91 साल थी और आज उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में उत्तर प्रदेश के सीएम की मां ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सावित्री देवी पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं। आज सुबह करीब 11 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई ने निधन की पुष्टि की है। सावित्री देवी अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रह रही थीं। अब उनके निधन की खबर से गांव और आसपास के इलाकों में मातम पसर गया है।
कब होगा सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार?
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर कल यानी शनिवार को हरिद्वार ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। इस खबर से राजनितिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। एक-एक कर राजनेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस दुखद समय में सांत्वना दे रहे हैं और उनकी मां के निधन पर शोक जता रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया है।

अखिलेश यादव ने दी सीएम योगी को सांत्वना
अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।' अब अखिलेश यादव अपनी दुश्मनी भूलकर विपक्ष के नेता के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव एक-दूसरे के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। दोनों के बीच अक्सर तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है।
मतभेद भूलकर दुख में साथ आए राजनेता
हालांकि, इस दुखद घड़ी में अखिलेश यादव ने सभी मतभेदों को हटाकर इंसानियत दिखाई है। आपको बता दें, अखिलेश यादव के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संवेदनाएं देते करते हुए कहा कि मां का प्यार, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका चले जाना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। सीएम धामी ने इस दौरान बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण देने और योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस दुखद घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना भी की है।