(By- Sundeep Kochar) आज का दिन कुछ लोगों को अपने फैसलों पर दोबारा विचार करने पर मजबूर कर सकता है। अगर कोई मदद कर रहा है जो उसकी मदद लेने से जिझकें नहीं। कई सारे काम एक साथ करने से बेहतर होगा कि एक चीज को चुनकर उसे पूरा करें। किसी रीयूनियन से जीवन में गर्मजोशी आ सकती है। पैसों या सम्मान से जुड़े फैसले लेने से पहले ठीक से जांच कर लें और हर चीज पर विचार कर लें। दूसरे के नजरिए को अपनाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
मेष
कोई आकर्षक मौका आपको बिना परिणाम की चिंता किए कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकता है। रुकिए और पहले थोड़ी जानकारी जुटा लीजिए। साहस काम आता है, लेकिन बिना बात का जोखिम लेने से एक्साइटमेंट बेवजह की उलझनों में बदल सकती है।
वृषभ
किसी जिद्दी प्रैक्टिकल प्रॉब्लम का अब एक सीधा समाधान मिल सकता है। धारणाओं से दूर रहें और पता लगाएं कि असल में समस्या की जड़ क्या है। आप जितने एफर्ट्स लगा रहे हैं हो सकता है कि इसका जवाब उतना मुश्किल न हो।
मिथुन
सब कुछ संभालने की कोशिश में जरूरी टास्क अधूरे रह सकते हैं। किसी एक प्राथमिकता को चुनें और उसे अपनी पूरी अटेंशन दें। कई आधे अधूरे एफर्ट्स को मेन्टेन करने की जगह, किसी चीज को पूरा करने पर ज्यादा संतुष्टि महसूस होगी।
कर्क
किसी से मुलाकात या रीयूनियन से आपके जीवन में अप्रत्याशित गर्मजोशी आ सकती है। ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर करें और जिस शख्स से मिल रहे हैं, उनके साथ पूरी तरह से मौजूद रहें। जब आप जल्दबाजी करना छोड़ देते हैं तो कुछ कनेक्शंस तब और भी कीमती हो जाते हैं।
सिंह
कोई अट्रैक्टिव ऑफर आपको फुसला सकता है, लेकिन ये जांच लें कि इसके लिए असल में क्या करना होगा। सहमति देने से पहले सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़ें, खासकर जब पैसा, कमिटमेंट या आपकी प्रतिष्ठा जुड़ी हो। हर रोमांचक मौका मंजूरी के लायक नहीं होता।
कन्या
आज आपको अपने फाइनेंशियल डाक्यूमेंट्स पर खास ध्यान देने की जरूरत है। अपने स्टेटमेंट, इंश्योरेंस डिटेल्स या इन्वेस्टमेंट के कागजातों को ध्यान से देखें, खासकर छोटे प्रिंट्स को। अभी किसी अनदेखी शर्त पर ध्यान देने से बाद में आने वाली अनावश्यक समस्याओं से बचा जा सकता है।
तुला
बिना खुद को दूसरों की निराशा का जिम्मेदार ठहराए, हो सकता है कि आपको किसी की रिक्वेस्ट को मना करना पड़े। विनम्र रहें, सीधा बोलेन और संक्षेप में अपनी बात कहें। सम्मानपूर्वक ना कहना सेल्फिश होना नहीं है, ये सिर्फ आपकी उपलब्धता और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करता है।
वृश्चिक
जब आप किसी विरोध का सामना कर रहे होंगे तो कोई अप्रत्याशित शख्स आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। उनकी मदद लेने से सिर्फ इसलिए मना न करें क्योंकि वो आपके सर्कल का हिस्सा नहीं हैं। एक ऐसा शख्स जिससे आपको उम्मीद नहीं थी वो आपको वैसा ही नजरिया या मदद दे सकता है जिसकी आपको जरूरत है।
धनु
शिक्षा से जुड़ा कोई उद्देश्य जिसे आप टाल रहे थे, उस पर फिर विचार करने का वक्त आ गया है। फैसला लेने से पहले कोर्स, क्वालिफिकेशन या प्रैक्टिकल जरूरतों के बारे में अच्छी तरह पता कर लें। जो पहले नामुमकिन लगता था, वो अब आपके अनुभव से काफी हद तक हासिल किया जा सकने वाला लग सकता है।
मकर
जो अपॉइंटमेंट आप लगातार टाल रहे थे अब वो जरूरी हो सकती है। इसे और टालने के बहाने बनाने के बजाय, इसके लिए समय तय कर लें। किसी विलंब जिम्मेदारी को पूरा करने से आपको उम्मीद से ज्यादा मानसिक शांति मिल सकती है।
कुंभ
किसी दूसरे के नजरिए से आज आपके तरीके को चुनौती मिल सकती है। सिर्फ इसलिए कि ये आपके लिए नया है, इसे टालने से बचें। जहां सही लगे उनके सुझाव को अपनाकर देखें और पता लगाएं कि क्या अलग तरीके से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
मीन
चिंतनशील प्रक्टिस से आपके बेचैन मन को शांति मिल सकती है। कुछ शांत पल निकालकर डायरी लिखें, मेडिटेशन करें या बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के बस चुपचाप बैठें। आपको बहुत गहरे जवाबों की जरूरत नहीं है, आज के लिए बस मन को शांत ही काफी हो सकती है।