बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर एक बड़ी इंटरेस्टिंग खबर सामने आई है। एक्टर की प्रॉपर्टी डील अब चर्चा में हैं। आमिर खान ने अब मुंबई के पॉश इलाके सांताक्रूज वेस्ट में 3 आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। इन 3 लग्जरी अपार्टमेंट के किराए की रकम ने अब सभी का ध्यान खींच लिया है। इन तीनों फ्लैट का किराया इतना है, जितनी कुछ एक्टर्स की फीस भी नहीं होती। अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट जहां रहेंगे वो जगह ऐसी-वैसी तो नहीं हो सकती। अपनी लग्जरी लाइफ को मेन्टेन करने के लिए अब आमिर खान ने अपार्टमेंट भी एक से बढ़कर के चुने हैं। 

4 साल का एग्रीमेंट पर आमिर ने किराए पर लिए फ्लैट्स 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने जिन तीनों फ्लैट्स का किराए पर लिया है उनका मासिक किराया 38 लाख रुपये बताया जा रहा है। एक्टर ने इन फ्लैट्स के लिए 4 साल का एग्रीमेंट हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने सांताक्रूज वेस्ट के नॉर्थ एवेन्यू स्थित 'सीजन्स त्रिमूर्ति' में 3 अपार्टमेंट लीज पर लिए हैं। ये फ्लैट बिल्डिंग की 14वीं, 12वीं और 11वीं मंजिल पर हैं। इन तीनों अपार्टमेंट के किराए और कारपेट एरिया अलग हैं। सबसे बड़ा फ्लैट 6,200 वर्ग फुट का बताया जा है। बाकी दोनों फ्लैट 3,000-3,000 वर्ग फुट के हैं। यानी आमिर खान अब जहां शिफ्ट होंगे वो काफी प्रीमियम स्पेस है।

हर साल देना होगा 38 लाख रुपये का किराया 

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा किराया सबसे बड़े यानी 6,200 वर्ग फुट वाले अपार्टमेंट का होगा। इस फ्लैट के लिए आमिर हर महीने करीब 20 लाख रुपये चुकाने वाले हैं। वहीं, 3,000 वर्ग फुट के दोनों अपार्टमेंट का एक महीने का किराया 9-9 लाख रुपये बताया गया है। इस तरह तीनों फ्लैट्स का टोटल किराया 38 लाख रुपये है, जो सिर्फ एक महीने का है। इन अपार्टमेंट्स के साथ एक्टर को 9 कार पार्किंग स्पेस भी मिलेंगे। इस डील के बाद अब सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर एक्टर ने 38 लाख रुपये जमा कर दिए हैं।

हर साल 5% बढ़ जाएगा रेंट  

आपको बता दें, आमिर खान और प्रॉपर्टी मालिक के बीच 48 महीने यानी 4 साल का लीज एग्रीमेंट हुआ है। इसकी अवधि 1 जनवरी 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2030 तक रहेगी। इतना ही नहीं एग्रीमेंट के मुताबिक हर साल किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी होगी, यानी हर साल किराया 5% तक बढ़ जाएगा। पहले साल एक्टर को करीब 4.56 करोड़ रुपये देने होंगे। वहीं, 4 साल में किराया बढ़कर करीब 19.65 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।