बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है। वो इन दिनों अपने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीच में अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी और इसकी वजह से कई दिन शो की शूटिंग नहीं हो पाई। वहीं, अब बिग बी ठीक होकर सेट पर लौट आए हैं और अब उन्होंने शूटिंग के दौरान का एक किस्सा भी फैंस के साथ शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने अब 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए हादसे के बारे में खुलकर बात की है। एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अब कुछ ऐसा लिख दिया है कि सबका ध्यान उन पर ही आ गया।  

3 दिन पहले आया था अमिताभ का क्रिप्टिक पोस्ट 

आपको बता दें, अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अमिताभ बच्चन अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर कभी इमोशनल तो कभी हैरान कर देने वाले एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से जुड़ा एक ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया है, जिसके बाद लोग खूब हंस रहे हैं। दरअसल, 3 दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था और लिखा था- 'बच गए'।

बिग बी ने सुनाई पूरी कहानी 

उन्होंने ये नहीं बताया कि उनके साथ क्या हुआ है, लेकिन आज यानी 18 नवंबर को अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। बिग बी के इस छोटे से मैसेज ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए थे। कुछ फैंस तो उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि, बात तो कुछ और ही निकली। अब अमिताभ बच्चन ने अपने उस रहस्यमयी पोस्ट का राज खोला है। अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट के पीछे की असली कहानी बता दी है।

सेट पर टूटी बिग बी की बेल्ट 

बिग बी ने X पर लिखा, 'KBC शूट पर पैंट की बेल्ट टूट गई, जल्दी से नाड़ा बांध लिया- 'बच गए'।' अमिताभ बच्चन के साथ सेट पर हुए इस Oops मोमेंट की कहानी जानकर अब फैंस खूब मजे ले रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं। कोई उनके उनके देसी जुगाड़ की तारीफ कर रहा है, तो किसी ने बेल्ट की क्वालिटी पर ही सवाल उठाया। तो एक फैन ने हैरानी जताते हुए कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि अमिताभ बच्चन सच में ऐसा किस्सा सुना रहे हैं। इस वक्त सभी लोग नाड़े वाले इस जुगाड़ को लेकर एक्टर की खूब चुटकी ले रहे हैं।