टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की बहन प्रीतिका राव ने अचानक फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अब उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस ने 34 साल की उम्र में सीक्रेट वेडिंग कर ली है। एक्ट्रेस ने बिना किसी को खबर होने दिए शादी रचा ली। वहीं, अब अपनी शादी की खबर खुद प्रीतिका राव ने कन्फर्म की है। एक्ट्रेस नेशादी को बेहद निजी रखा और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके दी। प्रीतिका की वेडिंग तस्वीरें सामने आते ही फैंस हैरान रह गए और उन्हें बधाइयां देने लगे।
प्रीतिका राव ने की शादी
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो शख्स कौन है जो प्रीतिका राव का दूल्हा बना है। तो बता दें, एक्ट्रेस ने अभी तक अपने पति की पहचान रिवील नहीं की है। न तो एक्ट्रेस ने अपने दूल्हे का चेहरा दिखाया है और न ही उनका नाम रिवील किया है। दरअसल, प्रीतिका राव ने अपने पति का चेहरा छिपाकर तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसे में फैंस के मन में उनके पति को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। प्रीतिका राव ने ये जरूर बताया है कि उन्होंने शादी बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में की। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के अलावा उनके आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर भी मौजूद रहे। उन्होंने कपल को अपना आशीर्वाद दिया।
श्री श्री रविशंकर ने शादी में दिया प्रीतिका को आशीर्वाद
सोशल मीडिया पर अब उनकी शादी की कुछ झलकियां भी देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में उनका पारंपरिक दुल्हन वाला अंदाज देखने को मिला। शादी की रस्मों और हवन की झलक भी पोस्ट में दिखाई दे रही है। प्रीतिका ने बताया कि उनकी शादी एक पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण परिवार में हुई है। उन्होंने अपने परिवार की मंगलोरियन जड़ों और ससुराल की संस्कृति के बीच कई समानताएं भी बताईं। इसके अलावा प्रीतिका ने शादी में शामिल होकर आशीर्वाद देने के लिए श्री श्री रविशंकर का आभार भी जताया। प्रीतिका ने साफ कहा कि वो अपनी शादी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें ही शेयर करना चाहती हैं क्योंकि उनके लिए ये पल बेहद पर्सनल और पवित्र है।
1 साल में 2 बड़ी कामयाबी
शादी की खुशखबरी के साथ प्रीतिका ने बताया कि करीब 3 साल पहले उन्होंने श्री श्री रविशंकर के इंटरव्यू के साथ अपने आध्यात्मिक पॉडकास्ट की शुरुआत की थी। हाल ही में संस्कृति मंत्रालय की ओर से उन्हें यूट्यूब इंडिया पर ग्लोबल ऑडियंस के बीच ट्रेंडिंग वैदिक ज्योतिष पॉडकास्ट के लिए एप्रिसिएशन लेटर भी मिला। इस तरह साल 2026 उनके लिए पर्सनली और प्रोफेशनली यादगार बन गया है। आपको बता दें, प्रीतिका राव को टीवी शो 'बेइंतहा' से पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने आलिया का किरदार निभाया था। हर्षद अरोड़ा के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।