फिल्म 'सैयारा' से पॉपुलर हुईं अनीत पड्डा ने फिर लोगों का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। दिवाली का जश्न अनीत पड्डा ने कैसे मनाया ये फैंस भी जानना चाहते हैं। अनीत फिर से अपने को-स्टार अहान पांडे के परिवार के साथ सेलिब्रेशन करती हुई नजर आई हैं। अहान की मां डीन पांडे ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अनीत का अंदाज और परिवार के साथ उनकी नजदीकी लोगों का ध्यान खींच रही है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद एक बार फिर अनीत और अहान के रिश्ते को लेकर बज बनना शुरू हो गया है।
अहान की मां ने शेयर कीं तस्वीरें
आपको बता दें, अहान पांडे की मां डीन पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली की कुछ झलकियां दिखाई हैं। इनमें एक तस्वीर पर ज्यादा ही चर्चा हो रही है, जिसमें डीन और अनीत एक साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। इस फोटो में अनीत ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने सिर पर दुपट्टा रखा है। ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीर दिवाली पूजा के बाद ली गई है। वहीं, डीन पांडे कैमरे के सामने पाउट बनाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में अनीत डीन और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ रंगोली के सामने पोज देती नजर आईं। इस दिवाली सेलिब्रेशन में चंकी पांडे, भावना पांडे और अनन्या पांडे भी शामिल थे। इन तस्वीरों से परिवार की खुशियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अहान के परिवार संग पहले भी दिखीं अनीत
ये पहली बार नहीं है जब अनीत पड्डा को अहान पांडे के किसी फैमिली फंक्शन में दिखाई दिए हो। इससे पहले भी वो कई फंक्शन्स का हिस्सा बन चुकी हैं। अहान की बहन अलाना पांडे के बेबी शावर में भी अनीत दिखाई दी थीं। उस दौरान उन्होंने अहान और अनन्या के साथ कई एक्टिविटीज में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा अनीत ने अपना 24वां बर्थडे भी अहान और उनकी मां के साथ सेलिब्रेट किया था। उस पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। यही वजह है कि अनीत का अहान के परिवार के साथ बार-बार नजर आना फैंस का ध्यान खींच लेता है।

क्या अहान और अनीत कर रहे हैं डेट?
अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को फिल्म 'सैयारा' में पहली बार साथ देखा गया था। इनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब फैंस उन्हें रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। कभी किसी पार्टी में साथ दिखना, तो कभी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करना, उनकी हर हरकत सोशल मीडिया पर लोगों की नजरों में बनी रहती है। ये बात अलग है की ये दोनों खुद को बस अच्छा दोस्त बताते हैं। इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर किसी रोमांटिक एंगल की पुष्टि नहीं की है।