अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्ते पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और पिछले काफी समय से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक रियलिटी शो में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था और अब कुछ दिन बाद ही इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। ईशा ने पहले अविनाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया और फिर उनके एक क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया। अब अविनाश पर चीटिंग के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैली इन खबरों के बीच अब आखिरकार अविनाश मिश्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

अविनाश मिश्रा ने ब्रेकअप रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी 

अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। उनके पोस्ट से काफी हद तक सच्चाई सामने आ गई है। आपको बता दें, अभी तक ईशा या अविनाश ने ब्रेकअप रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया था। ऐसे में फैंस कंफ्यूज थे कि ईशा और अविनाश का ब्रेकअप सच में हुआ है या फिर ये खबरें फर्जी हैं? अब अविनाश के पोस्ट से सभी को मन में उठ रहे इन सवालों के जवाब मिल जाएंगे। अविनाश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्तों, आइए इसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए बेहद मुश्किल रहे हैं।'

अविनाश ने रिश्तों को लेकर दिया बयान 

अविनाश ने इस पोस्ट में आगे लिखा, 'मीडिया पेजों से रिक्वेस्ट है कि वो सभी की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें। रिश्ते निजी होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं। सब कुछ व्यूज और एंगेजमेंट के बारे में नहीं होता। आइए लोगों को शांति से जीने दें।' अब अविनाश के इस पोस्ट को देखकर साफ पता चल रहा है कि उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल तो जरूर हुई है। एक्टर ने बताया है कि वो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस पोस्ट में एक और बात फैंस का ध्यान खींच रही है कि आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि ब्रेकअप के बाद अब अविनाश मूव ऑन का हिंट दे रहे हैं। 

अविनाश ने भी किया ईशा को अनफॉलो 

इस पोस्ट के अलावा अविनाश ने एक और बड़ा कदम उठा लिया है। पहले सिर्फ ईशा ने अविनाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया था, लेकिन अब अविनाश ने भी ईशा को अनफॉलो कर दिया है। दोनों की इस सोशल मीडिया दूरी से कंफर्म हो गया है कि अब ये दोनों साथ नहीं हैं। अविनाश ने ये कदम उठाकर फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। आपको बता दें, काफी दिनों से अविनाश पर ईशा को चीट करने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर ईशा की मां का कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुष्टि कर रही हैं कि अविनाश ने उनकी बेटी को धोखा दे दिया है। अब इन दावों में कितना दम है ये तो ईशा और अविनाश ही बता सकते हैं।