ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की जोड़ी 'बिग बॉस' के टाइम में सुर्खियों में है। पहले ये दोनों शो में दोस्त बने और इसके बाद से इनकी डेटिंग की रूमर्स आ रही हैं। फैंस इन दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं, लेकिन अब इन्हें लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का ब्रेकअप हो गया है। हैरानी की बात तो ये है कि ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। इतना है नहीं अब ईशा का एक ऐसे पोस्ट पर लाइक मिला है, जिससे लोगों ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि अविनाश ने उन्हें धोखा दिया है।
ईशा के किस पोस्ट पर लाइक से मचा बवाल
आपको बता दें, ईशा अब सोशल मीडिया पर अविनाश से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन अविनाश अभी भी ईशा को इंस्टा पर फॉलो कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने नए सवाल खड़े कर दिए। अब दोनों के कथित ब्रेकअप की वजह को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो गई है। इस पर दावा किया जा रहा है कि ईशा सिंह ने धोखे और ब्रेकअप से जुड़ी रील लाइक की है। इस रील में धोखे के दर्द और उस बारे में बात की गई है, जब सामने वाला शख्स धोखा देने के बावजूद नॉर्मल बर्ताव करता है। इसमें बताया गया है कि धोखा मिलने का सबसे ज्यादा तकलीफ ये जानना से होती है कि जब ये सब हुआ, उस समय वो इंसान बिना पछतावे के नॉर्मल जिंदगी जी रहा था।
क्या ईशा और अविनाश के बीच आया तीसरा?
ईशा के इस पोस्ट को लाइक करने के दावे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शायद ईशा और अविनाश के बीच दूरी की वजह कोई तीसरा हो सकता है। हालांकि, इन सभी अटकलों की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो ईशा और न ही अविनाश ने धोखेबाजी से जुड़ी कोई बात कही है। लेकिन इन अटकलों से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।
ईशा ने अविनाश को किया अनफॉलो
आपको बता दें, ईशा और अविनाश के रिश्ते को लेकर चर्चा तब तेज हुई, जब पता चला कि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अविनाश को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद ईशा के क्रिप्टिक पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि महादेव ने उस समय उन्हें बुलाया, जब उन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। ईशा के इस पोस्ट को भी फैंस ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल ईशा और अविनाश के ब्रेकअप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।