रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' का हाइप पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा था। इस शो में कई बड़े सेलिब्रिटीज नजर आए और सभी ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। आखिर में ऋत्विक धनजानी और अविनाश मिश्रा के बीच मुकाबला हुआ और फिनाले में अविनाश मिश्रा ने बाजी मारकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फिनाले में अविनाश की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। ट्रॉफी लेते हुए और ईशा सिंह को हग करते हुए अविनाश के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
अविनाश मिश्रा बने KKK 15 के विजेता
एक पोस्ट खुद अविनाश मिश्रा ने शेयर किया है। इस वीडियो में अविनाश ने उन मेमोरेबल मोमेंट्स को हमेशा-हमेशा के लिए कैद कर लिया है, जो बेहद इमोशनल है। अपने आखिरी स्टंट से पहले अविनाश ने जो मैसेज रिकॉर्ड किया था वो भी नजर आ रहा है। अविनाश ने कहा था कि ये खतरों का आखिरी स्टंट है और उनके अंदर जितना कुछ बचा हुआ है वो इस स्टंट में झोक देंगे और बाकी महादेव पर छोड़ देंगे। अविनाश ने वाकई खुद को इस स्टंट में झोक दिया। यही कारण है कि ट्रॉफी उनके हाथ आई है।
अविनाश को 10 साल में नहीं मिला एक भी अवॉर्ड
वहीं, जब 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' के विनर की ट्रॉफी जब अविनाश को मिली तो उनकी आंखें नम हो गईं। दरअसल, ये उनके 10 साल के करियर की पहली ट्रॉफी थी। इससे पहले उन्हें आज तक न तो कोई अवॉर्ड मिला और न ही कोई ट्रॉफी। ये उनकी पहली ट्रॉफी है और उनके मुताबिक इससे अच्छी कोई शुरुआत नहीं हो सकती थी। आपको बता दें, टॉफी लेते ही अविनाश ने सबके सामने ईशा सिंह को कसकर गले लगा लिया। 'बिग बॉस' के समय से ऐसे रूमर्स हैं कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अब इन दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर नेशनल टीवी पर देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं।
अविनाश की खुशी में झूमीं ईशा सिंह
ईशा सिंह भी अविनाश की इस जीत में बव्हद खुश नजर आईं। ट्रॉफी मिलने के बाद दोनों ने साथ में जश्न भी मनाया। जहां केक कटिंग से लेकर दोनों ने साथ में डांस भी किया। आपको बता दें, ईशा सिंह ने भी अविनाश के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अविनाश को गले लगाते और उनकी ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए लिखा, 'शायद भगवन का प्लान वाकई बड़ा था। KKK 15 के विनर अविनाश तुम पर बहुत-बहुत गर्व है। अभी आती हूं हो रही हूं।' अब इस पोस्ट को देखने के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं।