पैपराजी को हाल ही में सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई थी। सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल करने के चक्कर में र पैपराजी अपनी सीमाएं भूल गए हैं। ऐसा ही एक किस्सा अब 'बिग बॉस' फेम दिग्विजय राठी के साथ भी हुआ है। 'बिग बॉस 18' में नजर आ चुके दिग्विजय राठी एक वायरल वीडियो को लेकर कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। दरअसल, उन्हें मुंबई में जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान दिग्विजय के लुक को लेकर कुछ पैपराजी पेजों ने ऐसे कैप्शन का इस्तेमाल किया जिनसे वो अब नाराज हो गए हैं। मामला इतना बढ़ गया कि दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई और पैपराजी को खरी-खोटी भी सुनाई।
क्यों भड़के दिग्विजय राठी?
दरअसल, जब दिग्विजय राठी को मुंबई में एक जिम के बाहर देखा गया तो वहां उन्होंने फोटोग्राफर्स से बिल्कुल ठीक तरीके से बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन बाद में जब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो कुछ पेजों ने उनके लंबे बालों और बदले हुए लुक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं। हद तो तब हो गई, जब कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने उनके वीडियो के साथ जेंडर चेंज से जुड़े कैप्शन लगा दिए। इस तरह की पोस्ट देखकर दिग्विजय का गुस्सा भड़क उठा। दिग्विजय ने कहा कि सिर्फ व्यूज के लिए किसी के लुक का मजाक उड़ाना सही नहीं है।

इंस्टाग्राम पर दिग्विजय ने जताई नाराजगी
दिग्विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पैपराजी पेजों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'और कितना गिरोगे व्यूज के लिए?' दिग्विजय ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें इंस्टाग्राम डीएम और व्हाट्सऐप पर ये वीडियो भेजे थे। इसके बाद उन्हें लगा कि इस मामले पर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो उनकी कोई पीआर टीम है और न ही उन्होंने किसी मीडिया पेज या फोटोग्राफर से उन्हें स्पॉट करने के लिए कहा था। दिग्विजय का कहना है कि जब पैपराजी उन्हें कहीं देखते हैं और तस्वीरों के लिए बुलाते हैं। ऐसे में वो हमेशा उनसे अच्छे से पेश आते हैं। वो खुशी-खुशी फोटोग्राफर्स को पोज भी देते हैं। लेकिन इसके बदले उन्होंने जो किया है वो उन्हें बिल्कुल ठीक नहीं है।
पैपराजी को दिग्विजय ने सुनाया फैसला
दिग्विजय ने कहा कि इस तरह की हरकत बिल्कुल एक्सेप्ट करने लायक नहीं है। आखिर में उन्होंने ये भी कहा कि अब वो ऐसे मीडिया पेजों को अपना समय नहीं देंगे। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों ने इस मामले में दिग्विजय का सपोर्ट भी किया है। अब लोगों को गुस्सा एक बार फिर पैपराजी की इन हरकतों पर भड़कता हुआ नजर आ रहा है।