'बिग बॉस 20' का आधा सीजन बीत चुका है और अब गेम उस पड़ाव पर है कि लोग एपिसोड का पूरा दिन इंतजार करते हैं। इस वीकेंड का वार पर सलमान खान ने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पिछले हफ्ता इतना दिलचस्प था कि फैंस बस इस शो की ही बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब इस हफ्ते भी ऑडियंस को ढेर सारे ड्रामे और एंटरटेनमेंट की उम्मीद है और उसे पूरा करने के लिए मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अब 'बिग बॉस' के घर में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। घर के अंदर रिश्ते जिस तरह बदल रहे हैं और आमने-सामने जो तकरार देखने को मिल रही है, वो काफी इंटरेस्टिंग है। ऊपर से मेकर्स ने जो नॉमिनेशन टास्क प्लान किया है, वो आग में घी डालने का काम करेगा।
नॉमिनेशन से बचीं उदिति
अब इस हफ्ते के नॉमिनेशन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार घर की एक ही ऐसी सदस्य हैं, जिन पर नॉमिनेशन की आंच नहीं आई, जबकि बाकी पूरे घर पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि उदिति सिंह हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते उदिति सिंह को छोड़कर बाकी सभी घरवाले नॉमिनेट हो सकते हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में स्काउट ओपी, लव गिल, कनिका मान, गुल्लू, अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए, काजी तौकीर, माही विज और मनीष गोयल के नाम शामिल हैं।
नॉमिनेशन टास्क होगा खतरनाक
इसका मतलब है कि ये सभी कंटेस्टेंट्स अब दर्शकों के वोटों पर निर्भर रहेंगे। आपको बता दें, इन सभी के पास अब बस एक ही लाइफलाइन बची हुई है। फैमिली से जुड़े टास्क में सभी ने अपनी एक लाइफ खो दी थी, बस माही ने प्रैक्टिकली सोचते हुए अपनी लाइफलाइन बचा ली थी। हालांकि, ऑडियंस के कम वोटों के कारण माही की वो लाइफ भी चली गई है। बता दें, इस बार नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को कंटेस्टेंट्स के खिलाफ वजह बताते हुए उनके मुंह पर ड्रिंक फेंककर उन्हें नॉमिनेट करना है। इस टास्क में घरवालों के मन की बातें और उनके अंदर की भड़ास पूरी तरह से बाहर आ जाएगी।
एक को छोड़ सभी के सिर पर मंडराया खतरा
फिलहाल सिर्फ ये जानकारी मिली है कि उदिति सिंह को एक नॉमिनेशन वोट मिलने की वजह से वो बच गई हैं। बाकी दूसरे कंटेस्टेंट्स को कई घरवालों ने अपना निशाना बनाया। ऐसे में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क बेहद मजेदार हो गया है। अब देखना होगा कि दर्शकों का सपोर्ट किस कंटेस्टेंट को मिलता है और किसकी 'बिग बॉस' के घर से विदाई होती है।