'बिग बॉस' के घर में अब लव गिल सबसे बड़ी विलेन नजर आ रही हैं। उनके और स्काउट के बीच जो कुछ हुआ, उसके बाद पूरी दुनिया की नजरों में स्काउट बेचारे और लव कोई जाल बिछाने वाली शातिर महिलालग रही हैं। घर के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स लव के खिलाफ हो गए हैं और बाहर भी सब लव पर ही सवाल उठा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस शो में लव गिल बदनाम होकर रह गई हैं। पूरी दुनिया जब उनके खिलाफ हो गई तो अब एक 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट लव गिल के सपोर्ट में आ खड़ी हुई हैं। अब गौहर खान ने खुलेआम लव की तरफदारी की है।
गौहर खान ने लव के हक में की बात
गौहर खान इस शो की बेहद बड़ी फैन और एक सीजन की विनर हैं। वो 'बिग बॉस' के हर सीजन को बड़े ध्यान से देखती हैं और फिर उस पर टिप्पणी भी करती हैं। 'बिग बॉस 20' को लेकर भी गौहर खान लगातार अपना नजरिया लोगों के सामने पेश कर रही हैं। इसी बीच लव को टारगेट होता देख अब गौहर खुद को उनकी साइड लेने से रोक नहीं पाईं और गौहर ने लव के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर कर दिया है। गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'एक बैलेंस होना चाहिए, किसी ने किसी का इस्तेमाल नहीं किया, उनके बीच एक बॉन्ड था। वो वैसा नहीं दिखा जैसा कि वो बता रहे थे, कोई बात नहीं!'

गौहर खान ने खुलकर किया लव को सपोर्ट
गौहर खान ने आगे सवाल उठाते हुए कहा, 'लेकिन घर वालों ने सिर्फ 'लव' को ही गलत इरादे वाला मानकर टारगेट क्यों किया, ये गलत है। दोनों दोस्त थे, बात नहीं बनी, तो कोई बात नहीं!' अब गौहर खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, सभी लोग लव को गलत ठहरा रहे हैं। उस बीच एक शख्स का सबके सामने आकर ये कहना कि गलती सिर्फ लव की नहीं थी, सभी को अटपटा लग रहा है। गौहर की राय वाकई पूरी दुनिया से अलग नजर आ रही है।
घरवालों ने लव पर लगाए संगीन आरोप
आपको बता दें, वीकेंड का वार पर भी सलमान खान ने स्काउट को समझाने की कोशिश की थी कि वो लव से दूर हो जाएं और सोलो खेलें। सलमान ने इस दौरान स्काउट को याद दिलाया कि काशवी और उनकी खुद की मां भी यही चाहती हैं। इस दौरान बाकी घरवाले भी सलमान की बातों से सहमत नजर आए। कई लोगों ने खुलकर लव पर आरोप लगाए कि वो स्काउट का इस्तेमाल कर शो में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें इमोशनल जाल में फंसा रही हैं।