'बिग बॉस सीजन 20' की कास्टिंग को दर्शक शुरू से ही पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में मेकर्स एक से बढ़कर एक फीमेल कंटेस्टेंट्स लेकर आए हैं। सभी बेबाक हैं और साथ ही इतनी सुन्दर कि देखने वाला भी दिल हार बैठे। अभी शो में 6 फीमेल कंटेस्टेंट्स बची हुई हैं- लव गिल, कनिका मान, अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे, माही विज और उदिति सिंह। इन सभी का ड्रेसिंग स्टाइल और लुक्स एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। बावजूद इसके सभी अपनी खूबसूरती से लोगों का अटेंशन ग्रैब कर लेती हैं। खासकर उदिति सिंह अपनी सुंदरता के चलते लोगों के दिल जीत रही हैं। 

गौहर ने आम्रपाली के नाम लिखा पोस्ट 

कुछ लोगों का कहना है कि वो शो में यहां तक अपने लुक्स की वजह से ही पहुंची हैं। इसी बीच अब उदिति को छोड़ गौहर खान किसी और की तारीफ करती हुई नजर आई हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस' की विनर गौहर खान ने अब खुलकर 'बिग बॉस सीजन 20' की एक फीमेल कंटेस्टेंट की तरफ की है। गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है और ये देखकर कुछ लोग उनसे सहमत भी होंगे। गौहर खान इस पोस्ट में आम्रपाली दुबे की तारीफों में पुल बांधती हुई नजर आ रही हैं। गौहर ने लिखा, 'आम्रपाली = इंडियन ब्यूटी! जब भी मैं उन्हें स्क्रीन पर देखती हूं, यहां तक की बिना मेकअप के भी तो स्क्रीन चमक उठती है।'

आम्रपाली की ब्यूटी पर फिदा हुईं गौहर खान

अब गौहर खान का य पोस्ट देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे वो भी आम्रपाली दुबे की सादगी की दीवानी हो गई हैं। आपको बता दें, इस शो में आम्रपाली बिना किसी ज्यादा मेहनत के भी काफी अच्छी लग रही हैं। वो अपनी सिम्पलिसिटी से भी लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब हो रही हैं। बाकी फीमेल कंटेस्टेंट्स की तरह आम्रपाली का सारा ध्यान मेकअप पर नहीं रहता, वो बिना फैंसी कपड़ों और मेकअप के भी फुल कॉन्फिडेंस में दिखाई देती हैं। आम्रपाली के बिखरे बाल और मुंह पर पिम्पल के बावजूद उनकी इंडियन ब्यूटी दर्शकों के दिल काबू करने के लिए काफी है। 

आम्रपाली का गेम हुआ बेहतर 

अब गौहर खान ने जिस तरह से आम्रपाली दुबे को प्रेज किया है उससे दोनों के फैंस खुश हो गए हैं। इस पॉसिटिविटी भरे पोस्ट ने आज कई लोगों का दिन बना दिया है। आपको बता दें, इन दिनों आम्रपाली के वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं। पहले तो वो ग्रुप में सबकी अम्मा बनकर बैठी रहती थीं, लेकिन जबसे उन्होंने अकेले खेलना शुरू किया है हर कोई उनके गेम की तारीफ कर रहा है। कुछ ही दिनों में आम्रपाली ने अपना वो टैलेंट दिखा दिया है, जिसके लिए उन्हें इस शो में कास्ट किया गया था। अब सेलिब्रिटीज का सपोर्ट मिलने से उनके शो जीतने के कहने भी बढ़ जाएंगे।