'बिग बॉस 20' का आधे से ज्यादा सीजन बीत चुका है और अब सभी कंटेस्टेंट्स खुलकर गेम खेल रहे हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान से मिलने वाली सलाह को भी सभी गंभीरता से ले रहे हैं और खुद पर काम कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच घर में इस वक्त एक कंटेस्टेंट ऐसा भी है जो पूरी तरह से गेम खेलना भूल चुका है। उसकी हालत अब शो पर स्काउट से भी ज्यादा खराब दिखाई दे रही है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि गुल्लू हैं। जब शो शुरू हुआ था तो गुल्लू काफी एंटरटेनिंग लग रहे थे। उनका टास्क में जज्बा, अग्रेशन और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई के अलाव कनिका के साथ शो में मजबूत कनेक्शन काफी पसंद किया जा रहा था। 

कनिका और लव के बीच फंसे गुल्लू 

हालांकि, अब गुल्लू शो में कुछ भी करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। वो बस लव और कनिका के बीच फंसकर रह गए हैं और उनके मुंह पर मजबूरी साफ झलक रही है। गुल्लू बाकी घरवालों से दूर बस एक सोफे पर ही दिखाई देते हैंऔर उनके साथ कनिका बैठी हुई नजर आती हैं। ये दोनों अपने गेम पर फोकस करने की जगह दूसरों के गेम पर एक्सपर्ट ओपिनियन देकर शो जीतने के सपने देख रहे हैं। अब तो इन दोनों के साथ लव भी उस सोफे पर फिट तो चुकी हैं। इन दोनों के साथ रहकर गुल्लू का गेम पूरी तरह से बर्बाद होता हुआ नजर आ रहा है। 

दोस्ती पड़ रही गेम पर भारी 

इस हफ्ते कई बार ऐसी चीजें हुईं, जहां गुल्लू काफी बेबस लगे। दोस्ती उनपर और उनके गेम पर भारी पड़ रही है। कनिका जहां गलत भी होती हैं, गुल्लू को उन्हें वहां भी सपोर्ट करना पड़ता है। अगर गुल्लू उन्हें समझाने की कोशिश भी करते हैं, तो वो नहीं मानतीं और कनिका का स्टैंड लेने के चक्कर में वो भी बेवकूफ दिखाई देते हैं। दूसरी तरफ लव अब गुल्लू के साथ वही सब करती हुई नजर आ रही हैं जो वो पहले स्काउट के साथ कर रही थीं। कई बार लव को गुल्लू के बेहद करीब आने की कोशिश करते हुए देखा गया है और इस दौरान गुल्लू कोशिश करते नजर आए कि वो इन सब चीजों से बच जाएं। वहीं, लव के गलत होने के बावजूद उनका सपोर्ट करना भी गुल्लू को भारी पड़ रहा है।   

स्काउट से हुई गुल्लू की तुलना 

सभी घरवाले खुलकर इस तरह की बातें कर रहे हैं कि कुछ दिनों में गुल्लू भी स्काउट की तरह अपने बाल उड़ा देंगे। गुल्लू अब कनिका और लव के साथ दोस्ती निभाने के चक्कर में शो की ट्रॉफी से बेहद दूर जाते जा रहे हैं। पहले लोग उन्हें टॉप 3 में देख रहे थे, लेकिन अब गुल्लू काफी पीछे नजर आ रहे हैं और वो भीड़ में गुम हो गए हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि गुल्लू का गेम अब पूरी तरह से फ्लॉप हो चुका है।