'बिग बॉस 20' में जो कुछ चल रहा है, वो देखकर दर्शकों को काफी मजा आ रहा है। इस बार शो में काफी कंट्रोवर्सी हो गई है। स्काउट और लव का रिश्ता नेशनल मुद्दा बन गया और स्काउट की गर्लफ्रेंड ने बाहर अलग होने तक का हिंट दे दिया है। ऐसे में फैंस फैमिली वीक का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार और करीबियों से मिलने का मौका मिलता है। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद थी कि गेमर स्काउट ओपी से मिलने उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी भी शो में पहुंचेंगी। हालांकि, काशवी ने अब फैमिली वीक में बीबी हाउस में एंट्री पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो फैमिली वीक में नजर नहीं आएंगी।

काशवी ने शो में जाने से किया इंकार 

काशवी ने हाल ही में यूट्यूब लाइव के दौरान अपने फैंस से बातचीत की। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वो फैमिली वीक में स्काउट से मिलने 'बिग बॉस' के घर जाएंगी? इसके जवाब में काशवी ने बताया कि वो काफी पहले ही इस ऑफर को ठुकरा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वो अब किसी तरह की नई परेशानी या कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहतीं। काशवी का कहना है कि वो घर के अंदर जाने की जगह बाहर रहकर शो देखना और अपने फैंस के साथ इसका मजा लेना चाहती हैं। फैंस के जोर देने के बावजूद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला।

फैमिली वीक में स्काउट से मिलने कौन जाएगा?

काशवी ने ये भी बताया कि उनकी जगह स्काउट के परिवार या करीबी लोगों में से कोई 'बिग बॉस' के घर जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्काउट के मम्मी-पापा, रोहित भाई या नियो में से कोई फैमिली वीक में जा सकता है। यानी काशवी ने क्लियर कर दिया कि उनकी शो में आने की कोई प्लानिंग नहीं है। इस दौरान काशवी ने भी कहा कि वो इसलिए शो में नहीं जाना चाहतीं क्योंकि ये सब उनके लिए बहुत ज्यादा हो जाएगा।  

काशवी ने स्काउट और लव के रिश्ते पर उठाए थे सवाल 

आपको बता दें, काशवी का ये फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 'बिग बॉस 20' में वो पिछली बार जब दिखाई दी थीं तो काफी कंट्रोवर्सी हो गई थी। काशवी ने स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे। काशवी ने स्काउट को बाउंड्री बनाने की सलाह भी दी थी। इसके बावजूद स्काउट ने लव से बात करना बंद नहीं किया था। शायद यही कारण है कि काशवी अब शो में नहीं जाना चाहतीं।