भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कहानी तो सभी जानते हैं। पहले दोनों में प्यार हुआ, फिर ब्रेकअप और आखिर में पवन सिंह पर धोखा देने के आरोप लगे। इसके बाद से दोनों का रिश्ता कड़वाहट से भरा हुआ है। वहीं, जब पवन सिंह ने एक पब्लिक इवेंट में अक्षरा और उनके परिवार से माफी मांगी, तो मामला फिर से लाइमलाइट में आ गया। अब इस मामले पर अक्षरा सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की माफी को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके जवाब ने सब साफ कर दिया है।

पवन सिंह के सवाल पर क्या बोलीं अक्षरा?

हाल ही में अक्षरा सिंह से पवन सिंह के साथ उनके पुराने रिश्ते और काम को लेकर सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया कि एक समय में दोनों काफी करीब थे और साथ में कई गाने भी करते थे, लेकिन अब उनकी जोड़ी किसी नए प्रोजेक्ट में नजर नहीं आती। इस पर अक्षरा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'आपका बहुत शुक्रिया, आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा।' ये कहकर एक्ट्रेस वह से निकल गईं। उन्होंने इस सवाल पर कोई लम्बा रिएक्शन नहीं दिया। वो इस सवाल को अवॉयड करते हुए नजर आईं। बातचीत के दौरान अक्षरा ने संयम बनाए रखा और इस बात को ज्यादा महत्व नहीं किया।

अक्षरा का रिएक्शन हुआ वायरल 

जब अक्षरा सिंह इस सवाल का जवाब दे रही थीं, तो उनके एक्सप्रेशंस से लोगों को उनकी भावनाएं साफ समझ आ गईं। एक्ट्रेस के मुंह पर भले ही हंसी थी, लेकिन उनकी आंखों में गुस्सा साफ दिख रहा था। इस सवाल से वो चिढ़ी हुई नजर आईं। हालांकि, उन्होंने इस दौरान कोई बुरा बर्ताव नहीं किया। अक्षरा सिंह के इस रिएक्शन से पता चल रहा है कि पवन सिंह से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहतीं। उनके मन में वो धोखा आज भी चुभ रहा है और वो उस दर्द से उबर नहीं पाई हैं।  

अक्षरा ने लगाए थे पवन पर आरोप 

आपको बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी काफी पॉपुलर रही है। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री छाई रही। वहीं, रियल लाइफ में भी दोनों का रिश्ता सुर्खियां बटोरता रहा। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली, तो ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने भी पवन पर मानसिक प्रताड़ना, मारपीट और करियर को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगा दिए।