'बिग बॉस 20' में कुछ ऐसा देखने को मिले जिससे फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। पिछले हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इसके बावजूद मैरी कॉम को सबसे कम वोट्स मिले और उनकी एक लाइफलाइन चली गई। मैरी कॉम ने देश के लिए 6 बार मेडल जीते हैं। उनके ऊपर एक हिट फिल्म बन चुकी है और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी कॉन्ट्रोवर्सीज हो चुकी हैं। बावजूद इसके 'बिग बॉस 20' में उन्हें दर्शकों का साथ नहीं मिल रहा। इसके पीछे 3 कारण हैं, जिसके चलते उनका गेम खराब होता जा रहा है। चलिए जानते हैं कि 'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम से कौन-कौन सी भूल हुई हैं।
ग्रुप में फंसीं मैरी कॉम
मैरी कॉम को एक ही ग्रुप के लोगों के साथ बैठकर बातें करते हुए देखा जाता है। इस ग्रुप को अक्सर वीकेंड का वार पर भी डांट पड़ती है। शो के होस्ट और दर्शकों को ये ग्रुप कुछ खास पसंद नहीं आ रहा। ऐसे में इस ग्रुप में ही रहना उन पर भी भारी पड़ रहा है। मैरी कॉम की इमेज नेगेटिव हो रही है। अक्सर माही विज और उनके ग्रुप के लोग मैरी पर आरोप लगाते हैं कि वो खाने में भी पार्शलिटी करती हैं। मैरी अपने ग्रुप को ज़्यादा देती हैं दूसरे लोगों को खाने लेते हुए टोकती हैं। इस आरोप की वजह से मैरी की छवि खराब हो रही है।
किचन के अलावा नजर नहीं आतीं मैरी
मैरी कॉम 'बिग बॉस' के घर में अपनी ड्यूटीज बेहतरीन तरीके से पूरी कर रही हैं। वो हर समय किचन में खड़े होकर कड़ी मेहनत करती हुई नजर आती हैं। दूसरों के हिस्से का काम भी मैरी कॉम खुद ही कर लेती हैं, लेकिन शायद वो भूल गई हैं कि इस शो में सिर्फ काम नहीं करना होता। किचन के अलावा घर के मुद्दों पर भी बोलना जरूरी होता है। मैरी कॉम शो में सिर्फ तभी नजर आती हैं, जब वो काम कर रही होती हैं या जब कोई उनसे सामने से आकर झगड़ा करे। अक्सर मैरी भीड़ में गुम नजर आती हैं।
टास्क में चीटिंग
मैरी कॉम ने जब इस शो में कदम रखा था तो लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थीं। वो एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं और उन्होंने 6 बार देश के लिए मेडल लाया है। ऐसे में उनसे उम्मीद की जाती है कि हर टास्क में मैरी कॉम अपनी जान लगा देंगी और पूरी इमानदारी से खेलकर जीत हासिल करेंगी। हालांकि, अक्सर टास्क में मैरी कॉम को चीटिंग करते हुए पकड़ा जाता है। बार-बार चीटिंग करना और लोगों पर झूठे आरोप लगाना लोगों की नजरों में उन्हें गिरा रहा है। मैरी की ये छोटी-छोटी गलतियां उन पर भारी पड़ रही हैं।