टीवी के सुपरहिट रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का गेम अब काफी जबरदस्त हो गया है। पहले वो एक ग्रुप में फंसी हुई थीं, लेकिन अब वो सोलो खेल रही हैं और अपनी बातों से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। आम्रपाली दुबे के गेम ने अब रफ्तार पकड़ ली है और उनके वन लाइनर्स और कंटेस्टेंट्स के गेम को डिकोड करने वाली स्किल्स के तो फैंस भी कायल हो गए हैं। इसी बीच अब भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी आम्रपाली दुबे की तारीफों में पुल बांध दिए हैं। निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर खुलकर अपनी को-स्टार को सपोर्ट किया है। 

आम्रपाली दुबे के खेल से इम्प्रेस हुए निरहुआ

आम्रपाली दुबे के घर में अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कभी उनकी दोस्ती तो कभी तीखी बहस देखने को मिलती है। इस बीच आम्रपाली दुबे के बेबाक अंदाज ने दर्शकों के साथ निरहुआ का भी ध्यान खींच लिया है। उनके गेम को देखकर निरहुआ काफी खुश हैं और पूरी उम्मीद जाता रहे हैं कि इस सीजन की विनर तो वही बनेंगी। ऐसे में अब निरहुआ ने सोशल मीडिया पर आम्रपाली का सपोर्ट करते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने एक्ट्रेस की वाहवाही करते हुए फैंस से खास अपील भी की है। 

फैंस से की वोट अपील 

निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा, 'बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमता, उनकी सूझ-बुझ, उनका सब कुछ लोगों को दीवाना बना रहा है। वो इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।' इसके बाद इस वीडियो में निरहुआ ने फैंस से jiohotstar पर जाकर आम्रपाली को जमकर वोट करने के लिए कहा है। निरहुआ चाहते हैं कि उनके फैंस भी आम्रपाली को वोट करें और सपोर्ट करें ताकि इस बार आम्रपाली बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर आएं। निरहुआ ने कहा कि सभी को उम्मीद है कि वो पक्का जीतेंगी। एक्टर ने आगे कहा, 'लोग ये मान रहे हैं कि वो इतना बढ़िया खेल रही हैं कि इस बार आम्रपाली जी ट्रॉफी लेकर ही आएंगी।' 

सोशल मीडिया पर छाईं आम्रपाली 

निरहुआ ने अब जिस तरह से खुलकर आम्रपाली के लिए वोट अपील की है वो वाकई काम आ सकती है। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से आम्रपाली की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें की जा रही हैं। वो जिस तरह से लव की चाल एक्सपोज कर रही हैं और घर में क्या होने वाला है वो प्रिडिक्ट कर रही हैं, वो दिखकर सभी हैरान हैं। ऐसे में इंटरनेट पर आम्रपाली को लेकर बज बनना शुरू हो गया है और बाकी का सपोर्ट करने के लिए निरहुआ तो उनके साथ हैं ही।