'बिग बॉस 20' में हर दिन नए विवाद और बड़े-बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर दोस्ती, दुश्मनी और बदलते रिश्तों के बीच अब नॉमिनेशन को लेकर भी जबरदस्त ड्रामा हो गया है। 'बिग बॉस' ने घरवालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले लिया है, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ गईं। साथ ही इस हफ्ते की कैप्टन अर्शिफा खान को को 2 बड़ी सजा भी दे डाली हैं। शो में इस हंगामे के बाद घरवालों के बीच टेंशन का माहौल बन गया और हर कोई अपना गेम बचाने की कोशिश में जुट गया।
अर्शिफा को मिली थी खास पावर
इस हफ्ते 'बिग बॉस' के घर की कमान अर्शिफा खान के हाथों में है। घर की कैप्टन होने के कारण वो नॉमिनेशन में सुरक्षित थी। इसके अलावा 'बिग बॉस' ने उन्हें एक विशेष अधिकार भी दिया, जिससे वो किसी एक सदस्य को सीधे नॉमिनेट कर सकती थीं। अर्शिफा ने बिना देर किए इस पावर का इस्तेमाल किया और स्काउट को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद 'बिग बॉस' ने बाकी घरवालों के लिए एक नया टास्क दिया। इस टास्क में हर कंटेस्टेंट को अपने अलावा पहले से नॉमिनेट स्काउट और कैप्टन अर्शिफा को छोड़कर बाकी आठ घरवालों को नॉमिनेट करने का मौका दिया गया।
स्काउट, लव और कनिका को पड़ी फटकार
इस नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने एक-दूसरे के खिलाफ वोटिंग की और देखते ही देखते पूरा घर ही नॉमिनेशन में आ गया। घर में कोई भी नॉमिनेशन से बच नहीं पाया। इस टास्क ने एक बार फिर साफ कर दिया कि 'बिग बॉस' के घर में किसी पर भी भरोसा करना आसान नहीं है। नॉमिनेशन के बीच घर के नियमों को लेकर भी बड़ा मुद्दा देखने को मिला। 'बिग बॉस' ने स्काउट, लव गिल और कनिका मान को बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी चेतावनी दी। 'बिग बॉस' ने साफ शब्दों में कहा कि जानबूझकर नियम तोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 'बिग बॉस' ने सजा देने के लिएघरवालों का इस हफ्ते का राशन भी काट लिया। अब इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को सिर्फ 25% राशन के साथ ही गुजारा करना पड़ेगा।
अर्शिफा खान से छिन गई कैप्टेंसी
इतना ही है 'बिग बॉस' ने घर की कैप्टन अर्शिफा खान के खिलाफ अपनी जिम्मेदारियां पूरी न कर पाने पर एक्शन भी लिया है। अर्शिफा खान को बीच हफ्ते ही कैप्टेंसी से हटा दिया गया है। साथ ही अगले हफ्ते की कैप्टेंसी रेस से भी अर्शिफा खान को बाहर रखा गया है। यानी इस हफ्ते और अगले हफ्ते भी अर्शिफा घर की कैप्टन नहीं बन पाएंगी।