'बिग बॉस 20' में एक के बाद एक बड़े धमाके हो रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स तो कभी मेकर्स दर्शकों को चौंका देते हैं। अब एक बार फिर फैंस को मेकर्स की तरफ से एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। आज सलमान खान वीकेंड का वार पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं। इस बार कंटेस्टेंट्स को उनके कारनामों के लिए डांट तो पड़ेगी ही, साथ ही सभी के इंसाफ भी होगा। एक तरफ सलमान कनिका की साइड लेते हुए काजी की क्लास लगाएंगे, तो दूसरी तरफ रीति तिवारी को भी वापस घर में लौटने का मौका दे सकते हैं।
नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसे देखकर फैंस भी चौंक गए हैं। इसमें सलमान खान के साथ स्टेज पर रीति तिवारी मौजूद हैं। आपको बता दें, इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन में रीति तिवारी को बाहर कर दिया गया था। कैप्टेंसी के तीनों दावेदारों माही विज, यंग और उदिति ने आपसी सहमति से रीति तिवारी की एक लाइफलाइन छीन ली थी और एक लाइफलाइन वो पहले ही गंवा चुकी थी। ऐसे में रीति को तुरंत शो से बाहर होना पड़ा। इन तीनों ने रीति का नाम लेने का बड़ा ही अटपटा कारण भी दिया था, जिस पर अब सलमान खान भी सवाल उठाते हुए नजर आ सकते हैं।
रीति को नहीं मिला दूसरा चांस!
माही विज, यंग और उदिति ने रीति की एक लाइफ लेते हुए कहा था कि काजी को पहले इतना कुछ कहा और फिर अचानक एक दिन में वो काजी की बेस्ट फ्रेंड बन गईं। इन तीनों को रीति का गेम फेक लगा था, जिसके कारण उन्होंने रीति को शो से बाहर कर दिया। वहीं, अब सलमान खान रीति को एक जीवनदान देते हुए नजर आ सकते हैं। सलमान खान प्रोमो में बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि रीति को यंग के ग्रुप ने चढ़ाया, फिर रीति ने माफी मांगी, लेकिन आप लोगों ने उन्हें चांस ही नहीं दिया कि वो साबित कर सकें कि वो बदल चुकी हैं।
सलमान देंगे रीति को घर में दोबारा एंट्री!
सलमान खान आगे बोलते हैं- 'आप लोगों को लगता है वो चली गईं, मुझे लगता है कि वो चली गईं, बिग बॉस को लगता है कि वो चली गईं लेकिन इस सीजन की थीम क्या है? तथास्टू।' बस इसके बाद रीति तिवारी के गाने की आवाज आती है और आम्रपाली दुबे और कनिका मान खुशी से झूम उठती हैं। ये प्रोमो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि सलमान खान शो में रीति तिवारी को एक और मौका देने वाले हैं। अब क्या रीति शो में वापसी करेंगी या नहीं, ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चल पाएगा।