'बिग बॉस 20' में रिश्ते पलक झपकते ही बदलते हुए नजर आ रहे हैं। हर रोज घर में नए-नए विवाद देखने को मिल रहे हैं। अब एक बार फिर माही विज और उदिति सिंह का रिश्ता दोस्ती से बदलकर कड़वाहट का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दोनों के रिश्तों में आई खटास में अब उनके सपोर्टर्स और सोशल मीडिया टीमों की भी एंट्री हो गई है। उदिति सिंह की टीम ने सोशल मीडिया पर माही विज को लेकर एक तंज कसा। उदिति के कपड़े और झुमके पहनने पर माही का मजाक बनाया गया। बस फिर क्या था माही की टीम ने भी जवाब देने में देर नहीं की और देखते ही देखते दोनों टीमों ने एक-दूसरे को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया।  

उदिति की टीम ने माही को माना ताना 

सबसे पहले उदिति की टीम ने X पर लिखा, 'डिअर माही, उदिति के कपड़े और झुमके पहनना, जबकि आपको उसके लगभग हर काम से दिक्कत है-यह तो कमाल की बात है! लगता है कि आपको वो लड़की पसंद नहीं है, लेकिन उसके कपड़े आपको जरूर पसंद हैं। आखिर उदिति को लेकर ये कैसा ओबसेशन है?' इस पर माहि की टीम ने जवाब देते हुए कहा, 'डिअर टीम उदिति, बस ये क्लैरिफी कर दें कि माही के पास अपने खुद के स्टाइलिस्ट हैं, जो उनके लिए कपड़े भेजते हैं, इसलिए उन्होंने उदिति के कपड़े नहीं पहने हैं। उन्होंने बस आपसी दोस्ती के नाते एक-दूसरे के साथ इयररिंग्स एक्सचेंज किए हैं। घर के समीकरण चाहे जो भी हों, दोनों ने एक-दूसरे को 'पटाखा' बनने में मदद जरूर की! इयररिंग्स के इस छोटे से एक्सचेंज को बेवजह की कहानी न बनाएं।'

उदिति और माही की टीम में छिड़ी बहस 

माही की टीम से मिले इस जवाब के बाद भी उदिति की टीम नहीं मानी और उन्होंने रिप्लाई देते हुए कहा, 'डिअर टीम माही, अच्छा लगा कि आपने जवाब दिया! एक पल के लिए तो हमें लगा कि आप भी माही विज की तरह सामने मीठा बोलने और पीठ पीछे बातें करने में यकीन करते हो। कपड़ों के बारे में सफाई देने के लिए शुक्रिया, लेकिन ये ट्वीट कभी कपड़ों या झुमकों के बारे में था ही नहीं। ये तो उस हिपोक्रेसी के बारे में था, जहां कोई इंसान सामने तो दोस्त बनकर रहता है, लेकिन पीठ पीछे लगातार ताने मारता रहता है। चलिए, हिपोक्रेसी के बारे में हो रही बातचीत को अपनी सुविधा के हिसाब से कपड़ों के मैनेजमेंट की चर्चा में न बदलें। स्टाइलिस्ट तो क्लैरिफाई कर दिया, अब डबल स्टैंडर्ड्स भी कर देते?'

एक-दूसरे को दिखाया नीचा

उदिति की टीम की इन कड़वी बातों पर जवाब देते हुए माही की टीम ने लिखा, 'डिअर टीम उदिति, सिर्फ माही पर तंज कसने के लिए आप और कितने नैरेटिव बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं? आपने कपड़ों और झुमकों से शुरुआत की, फैक्ट्स के साथ आपको सही किया गया और फिर आप बड़ी आसानी से हिपोक्रेसी, डबल स्टैंडर्ड्स और चुगली पर आ गए। जब ​​एक नैरेटिव फेल हो जाता है, तो आप बस दूसरा ढूंढ लेते हैं! माही हमेशा से रियल रही हैं, उन्होंने हमेशा खुलकर अपनी राय रखी है और अपने स्टैंड पर अडिग रही हैं। अलग राय रखना हिपोक्रेसी नहीं है! सच में, टीम उदिति भी शायद उदिति के ही गेमप्ले को फॉलो कर रही है- बिना किसी निरंतरता, विजन या दिशा के, बस एक मुद्दे से दूसरे मुद्दे पर कूदती जा रही है। माही पर लगातार नजर रखने की जगह, उदिति के गेम पर ध्यान दें। क्योंकि अभी न तो बाहर चल रहे नैरेटिव की कोई क्लियर डायरेक्शन दिख रही है और न ही अंदर खेले जा रहे गेम की!'