अपनी बेबाक बातों और मजाकिया अंदाज से लिए पहचाने जाने वाले मशहूर कॉमेडियन साइरस ब्रोचा सुर्खियों में आ गए हैं। फराह खान के कुक दिलीप के साथ उनकी मुलाकात इस वक्त सबका ध्यान खींच रही है। साइरस ब्रोचा ने कुछ समय पहले अपने एक पॉडकास्ट में दिलीप को लेकर हैरान कर देनी वाली टिप्पणी की थी और अब जब दोनों आमने-सामने आए तो कुछ ऐसा हुआ कि दर्शक भी चौंक रह गए। साइरस ब्रोचा ने दिलीप को 'फ्रॉड' और 'ओवररेटेड' बताया था। लेकिन अब फराह खान के नए यूट्यूब व्लॉग में दोनों ने अपने गीले-शिकवे मिटा दिए हैं। दोनी की मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है।
साइरस ने दिलीप से मांगी माफी
आपको बता दें, साइरस ने दिलीप के पैर छूकर अपने घर में उनका स्वागत किया और इसके बाद उन्हें गले भी लगाया। दरअसल, फराह खान अपने कुक दिलीप को लेकर साइरस ब्रोचा के घर पहुंची थीं। घर के अंदर जाने से पहले फराह ने मजाक में कहा था कि साइरस ने कहा था कि वो दिलीप को पसंद नहीं करते। फराह ने ये भी कहा कि दिलीप को उनके अलावा कोई भी कुछ भी नहीं कह सकता। इसके बाद ये दोनों घर में एंटर हुए और जैसे ही साइरस ने दरवाजा खोला, वो फराह के गले लग गए और फिर दिलीप के पैर छूने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। साइरस ने ऐसा करके साफ कर दिया कि वो पुरानी बातों को पीछे छोड़ना चाहते हैं।
नाराजगी के बावजूद दिलीप ने किया ये खास काम
इस दौरान फराह ने बताया कि साइरस की पुरानी बातों से दिलीप काफी दुखी हो गए थे। इसके बाद भी दिलीप उनके घर खाली हाथ नहीं आए बल्कि उन्होंने साइरस के लिए अपने हाथों से खास मटन डिश बनाई। ये जानकर साइरस ने मजाकिया अंदाज में सफाई देते हुए कहा कि ये सब AI की वजह से हुआ है और उन्होंने कुछ नहीं कहा। ये सुनकर सभी लोग हंस पड़े। आपको बता दें, ये पूरा विवाद साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट शो 'Cyrus Says' से शुरू हुआ था। इस पॉडकास्ट में कॉमेडियन शांतनु अनाम जमकर दिलीप की तारीफ कर रहे थे और तभी साइरस ने दिलीप को लेकर कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया था।
क्या है पूरा विवाद?
साइरस ने कहा था कि वो दिलीप को पसंद नहीं करते। कॉमेडियन ने फराह खान के कुक को ओवररेटेड और फ्रॉड तक कह दिया था। हालांकि, शांतनु ने दिलीप को प्यारा और अच्छा इंसान बताया था। अब साइरस ने खुद दिलीप से मिलकर उनसे माफी मांगी है और सुलह की कोशिश की है। इन दोनों का विवाद के बाद सामने आना और एक-दूसरे से शिकायतें मिटाना अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फराह खान के व्लॉगस में अक्सर काफी पॉसिटिविटी देखने को मिलती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
फराह के व्लॉगस से मशहूर हुए कुक दिलीप
आपको बता दें, फराह खान साल 2024 से अपने कुक दिलीप के साथ यूट्यूब पर कुकिंग व्लॉग बना रही हैं। दोनों की मजेदार नोंकझोक और दिलीप का भोलापन लोगों को खूब पसंद आता है। इस व्लॉग के जरिए दिलीप सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए। अब हर कोई फराह खान के कुक दिलीप को जानता है। इतना ही नहीं इन व्लॉगस से दिलीप को फेम और पैसा दोनों मिला है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज दिलीप की तरफ करते हुए नजर आते हैं।