बॉलीवुड के डाउनफॉल के बाद साल 2026 काफी खास रहा है। फैंस की सारी शिकायतें इस साल दूर हो गईं। बेहतर कहानी और म्यूजिक एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने में कामयाब हो गया। इस साल कई फिल्मों और कलाकारों ने अपने काम से लोगों के दिल जीते हैं। इसी बीच अब 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026' के विजेताओं की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस बार कई नए और पुराने कलाकारों को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। इस लिस्ट में रणवीर सिंह, अनीत पड्डा और आदित्य धर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।  

'धुरंधर' ने मरी बाजी 

फिल्म 'धुरंधर' ने इस बार कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस फिल्म पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। आपको बता दें, इस साल अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म 'धुरंधर' का दबदबा साफ दिखाई देगा। 'धुरंधर' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है और इसके निर्देशक आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। वहीं, रणवीर सिंह को इस फिल्म में एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आए अक्षय खन्ना को भी बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल से सम्मानित किया गया। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर में भी 'धुरंधर' ने बाजी मार ली। 

अनीत पड्डा के लिए और भी खास हुआ ये साल 

दूसरी तरफ, फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू करने वालीं अनीत पड्डा के लिए भी ये साल और यादगार बन गया है। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। सांग ऑफ द ईयर भी 'सैयारा' ही बना है। वहीं, क्रिटिक्स कैटेगरी में 'कांतारा: चैप्टर 1' को बेस्ट फिल्म और ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर चुना गया है। सिनेमेटोग्राफी के मामले में भी 'कांतारा: चैप्टर 1' अवॉर्ड हासिल करने में कामयाब रही। यामी गौतम धर को उनकी फिल्म 'हक' के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। रितेश देशमुख को 'हाउसफुल 5' के लिए हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता से नवाजा गया।  

समय रैना और टेलर स्विफ्ट को भी मिले अवॉर्ड 

इस बार की विनर्स लिस्ट में कॉमेडियन समय रैना और पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट का नाम भी सामने आया है। समय को 'कॉमेडियन ऑफ द ईयर' और टेलर स्विफ्ट को 'इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है। दिग्गज एक्टर कमल हासन को भी सिनेमा में दिए गए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। आर्यन खान, करण औजला, शेफाली शाह, जयदीप अहलावत और इरशाद कामिल भी इस लिस्ट में नजर आ रहे हैं।