क्रिकेटर दीपक चाहर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। दीपक चाहर और उनकी बहन मालती चाहर की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद है। जब मालती 'बिग बॉस' के घर में नजर आई थीं तब भी इन दोनों का स्ट्रांग बांड देखने को मिला था। दीपक अपनी बहन को सपोर्ट भी करते हैं और उन्हें प्रोटेक्ट भी करते हैं। ये बात अलग है कि फैंस को इन दोनों का एक-दूसरे की टांग खींचना ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में आज एक बार फिर दीपक चाहर ने अपनी बहन के लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिसके बाद लोगों का अटेंशन इन दोनों पर आ गया। 

दीपक चाहर ने दिया बहन की शादी का हिंट?

दरअसल, अब दीपक चाहर के पोस्ट ने मालती चाहर की शादी की अटकलों को हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर दोनों भाई-बहन से जुड़ी एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें दीपक अपनी बहन मालती के दूल्हा की बात कर रहे हैं। बता दें, 14 नवंबर यानी आज मालती चाहर अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दीपक ने अपनी बहन को विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में मालती फोन पर किसी से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। तभी दीपक चुपके से उनके पीछे पहुंचते हैं और अचानक उन्हें डरा देते हैं। भाई की इस हरकत से मालती जोर से चिल्ला उठती हैं, लेकिन बाद में दोनों हंसने लगते हैं। 

क्या मालती चाहर कर रही हैं शादी?

भाई-बहन की ये मस्ती सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, इस वीडियो से ज्यादा चर्चा दीपक चाहर के कैप्शन की हो रही है। उन्होंने अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे बहन, भगवान इस साल तुम्हें एक अच्छा पति दे।' दीपक की इस बात ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर अब लोग मालती की शादी को लेकर सवाल पूछने लगे हैं। लोगों ने मजाक में पूछा कि क्या मालती सच में जल्द शादी करने वाली हैं। बता दें, मालती की शादी को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

कौन हैं मालती चाहर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मालती चाहर एक्ट्रेस, मॉडल और फिल्ममेकर हैं। वो ब्यूटी पेजेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। मालती को खास पहचान तब मिली, जब वो सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आईं। फिलहाल वो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी तरफ, अब भाई के पोस्ट से एक बार फिर लोगों का अटेंशन मालती चाहर पर आ गया है।