इंटरनेट सेंसेशन और 'बिग बॉस 11' से सुर्खियां बटोरने वाली ढिंचैक पूजा उर्फ पूजा जैन एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी से जुड़ी बेहद खास खुशखबरी है। 'सेल्फी मैंने ले ली आज' फेम सिंगर ढिंचैक पूजा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ये सुनकर आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन ये गुड न्यूज खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ढिंचैक पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए फैंस के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। पूजा का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

ढिंचैक पूजा ने सुनाई खुशखबरी

ढिंचैक पूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 तस्वीरों से एक वीडियो बनाकर शेयर कर अपनी जिंदगी के नए सफर की जानकारी दी है। इन तस्वीरों में वो पिंक कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं और खुशी के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। पूजा की पोस्ट में उनके हाथ में एक ब्लू बैलून भी नजर आ रहा है, जिस पर 'बेबी बॉय' लिखा हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में 'आई लव माई मम्मी' का टैग दिखाई दे रहा है।

शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंसी का ऐलान 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ढिंचैक पूजा का बेबी जल्द आने वाला है।' अब ढिंचैक पूजा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूजा की प्रेग्नेंसी की खबर इसलिए भी खास है क्योंकि इसी साल मई में उन्होंने सिंगर यवान के साथ शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंसी अनाउंस कर उन्होंने लोगों को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अब सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर यूजर्स के कई मजेदार रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।  

ऑनलाइन शुरू हुई थी लव 

आपको बता दें, जब पूजा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं, तब कई लोगों को लगा था कि शायद ये उनका कोई म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन है। हालांकि, बाद में ढिंचैक पूजा ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने सच में शादी की है और ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। पूजा ने बताया था कि उनकी और यवान की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद परिवार की सहमति से शादी का फैसला लिया था। पीवते सेरेमनी में इन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया था।