बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। सिंगर ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। अब उनकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हो गई है और ध्वनि भानुशाली ने अपने इस रिश्ते को ऑफिशियली कन्फर्म भी कर दिया। अपनी आवाज से सभी के दिलों पर राज करने वाली ध्वनि ने अब अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई कर ली है। ध्वनि ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं। तस्वीरों में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री और खुशी साफ नजर आ रही है। इसके साथ ही ध्वनि ने चमचमाती डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की है।
ध्वनि की इंगेजमेंट फोटोज आईं सामने
ध्वनि भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इंगेजमेंट के कुछ रोमांटिक मोमेंट्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में कपल रोमांस करते और सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहा है। कहीं दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं, तो कहीं किस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में ध्वनि अपनी अंगूठी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए बेहद खूबसूरत लोकेशन को चुना गया है। झील के किनारे डूबते सूरज का नजारा और रोमांटिक माहौल इन तस्वीरों को और भी फिल्मी बना रहा है।
ध्वनि ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
अपनी खुशी जाहिर करते हुए ध्वनि ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मुझे जिंदगीभर के लिए मेरा कपकेक मिल गया। हां कह दी।' ध्वनि की सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा डायमंड रिंग की हो रही है। सिंगर ने जिस अंदाज में अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट की, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। हालांकि, अभी तक अंगूठी की कीमत या डायमंड के कैरेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कौन हैं ध्वनि भानुशाली के बॉयफ्रेंड?
वहीं, ध्वनि की सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस नए सफर के लिए कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें, ध्वनि के मंगेतर यश भानुशाली एंटरप्रेन्योर हैं। वो गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स और टैलेंट मैनेजमेंट से जुड़े काम करते हैं। ध्वनि भानुशाली म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। साल 2019 में रिलीज हुआ उनका गाना 'वास्ते' जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके अलावा ध्वनि 'दिलबर', 'लेजा रे', 'दुनिया', 'साइको सैयां' और 'नयन' जैसे कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।