बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है। इन दोनों को लेकर हर रोज कोई न कोई हॉट गॉसिप सामने आती ही रहती है। गोविंदा और सुनीता के बीच क्या चल रहा है ये जानने में सभी की दिलचस्पी बनी हुई है। आए दिन ये दोनों कंट्रोवर्सी में घिरे हुए नजर आते हैं। एक दिन सुनीता अपने पति गोविंदा पर अफेयर के आरोप लगाती हैं, तो दूसरे दिन इस रिश्ते को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। हल ही में उन्होंने एक बयान में Gen Z बच्चों, औरतें और मीडिया से उनका साथ देने के लिए रिक्वेस्ट की थी और अब कहानी कुछ और ही नजर आ रही है। 

एयरपोर्ट पर साथ दिखे गोविंदा और सुनीता 

सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कई दिनों से गोविंदा और सुनीता की अनबन चल रही है और अब ये दोनों एक-बार फिर साथ नजर आए हैं। एयरपोर्ट से अब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों न सिर्फ साथ नजर आ रहे हैं, बल्कि काफी करीब भी दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा और सुनीता एयरपोर्ट से निकल रहे होते हैं और उन्हें देखकर पैपराजी साथ में फोटो के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। सुनीता फॉर गोविंदा के करीब आती हैं और उनके हाथों में अपने हाथ दाल लेती हैं। 

हाथों में हाथ डाले दिखे गोविंदा और सुनीता 

इस दौरान गोविंदा और सुनीता स्माइल करते हुए भी दिखाई देते हैं। इसके बाद दोनों हाथों में हाथ डालकर वह से निकल जाते हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को माफ कर फिर से इस रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को छोड़ बीवी के साथ दिखाई दिए तो फैंस भी हैरान रह गए हैं। आपको बता दें, हाल ही में गोविंदा अपनी को-स्टार के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे और इस बात पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ था। अब जब वो पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं तब भी फैंस इन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

बार-बार दोनों फैंस को कर रहे कंफ्यूज 

दरअसल, लोग गोविंदा और सुनीता के इस उलझे हुए रिश्ते की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते खुद भी उलझा गए हैं। 'लॉकअप 2' में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। शो में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर पर बात की थी, लेकिन आड़ में गोविंदा खुद सुनीता को लेने शो पर पहुंचे थे। हालांकि, बाद में गोविंदा ने रिवील किया था कि वो सिर्फ अपनी बेटी के कहने पर शो पर आए थे। बता दें, काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि गोविंदा और सुनीता अलग-अलग रह रहे हैं। वहीं, दोनों कभी एक-दूसरे पर कीचड उछालते हैं तो कभी साथ में पब्लिक अपीयरेंस देकर सभी को चौंका देते हैं।