बॉलीवुड के लिए 'ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027' से एक बुरी खबर सामने आई है। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंध र: द रिवेंज' को बड़ा झटका लगा है। इस फिल्म के म्यूजिक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश अब नाकामयाब हो गई है। फिल्म के साउंडट्रैक को ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल होने के लिए भेजा गया था, लेकिन जो फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट सामने आई है, उसमें 'धुरंध र: द रिवेंज' का कोई भी गाना अपनी जगह नहीं बना पाया। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंध र: द रिवेंज' के अलावा सिंगर अरिजीत सिंह का इमोशनल ट्रैक 'फिर से' भी नॉमिनेशन लिस्ट से बाहर हो गया है। अरिजीत सिंह का गाना भी 'ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027' की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया।
'धुरंधर 2' को 8 कैटेगरी में विचार के लिए भेजा
आपको बता दें, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था। इस फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक को भी लोगों का उतना ही प्यार मिला। इस पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिक को ग्रैमी तक पहुंचाने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के एल्बम और अलग-अलग ट्रैक्स को कुल 8 कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचार के लिए भेजा गया था। इनमें बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस, बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस, बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग, बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग और बेस्ट रैप परफॉर्मेंस जैसी कैटेगरी शामिल थीं। इसके अलावा बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस, बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया और बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया में भी फिल्म के गानों को हिस्सा बनाने की कोशिश की गई थी।
ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस से 'धुरंधर 2' और अरिजीत सिंह बाहर
इन कोशिशों के बावजूद फिल्म को किसी भी कैटेगरी में फाइनल नॉमिनेशन हासिल नहीं हुआ। 'धुरंधर 2' के म्यूजिक एल्बम के साथ ही सिंगर अरिजीत सिंह और उनके फैंस भी निराशा हो गए हैं। उनका गाना 'फिर से' रिलीज के बाद से ही काफी पॉपुलर हो गया था। अरिजीत की आवाज और गाने के इमोशनल स्टाइल ने इसे फैंस के बीच खास पहचान दिलाई। इस गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स की 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी' में विचार के लिए भेजा गया था। इस पर अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर खुशी भी जताई थी और अपने फैंस के लिए आभार व्यक्त किया था।
इस सिंगर ने हासिल किए 11 नॉमिनेशन
अब ऑफिशियल नॉमिनेशन लिस्ट जारी होने के बाद जानकारी मिकली है कि 'फिर से' को भी आखिरी लिस्ट में जगह नहीं मिली। ऐसे में अरिजीत सिंह का ये गाना ग्रैमी अवॉर्ड जीतने की दौड़ से बाहर हो गया है। आपको बता दें, 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 7 फरवरी 2027 को लॉस एंजिल्स के Crypto.com Arena में होने वाले हैं। इस बार ब्रिटिश सिंगर रे (Raye) 11 नॉमिनेशन हासिल कर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके अलावा स्पेनिश सिंगर रोसालिया को भी 9 नॉमिनेशन में शामिल किया गया है। एला लैंगली, मिरांडा लैम्बर्ट, ओलिविया रोड्रिगो और फीबी ब्रिजर्स को 7-7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।