बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। जबसे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। बॉलीवुड का ये पॉपुलर कपल जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने वाला है। हाल ही में ये दोनों करण जौहर के शो पर नजर आए थे। इस दौरान कियारा ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। अब उन्होंने अपने बेबी शॉवर सेलिब्रेशन की खास झलक भी शेयर कर दी है।  

बेबी शॉवर सेलिब्रेशन की झलक आई सामने 

कियारा आडवाणी के बेबी शॉवर सेलिब्रेशन की झलक अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आपको बता दें, कियारा ने अपना लुक रिवील नहीं किया, बल्कि वहां रखे एक केक की तस्वीर शेयर की है। अब इस केक पर बने अलग-अलग रंगों के फूलों को देखकर फैंस होने वाले बच्चे के जेंडर को लेकर भविष्यवाणियां करते हुए नजर आ रहे हैं। कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत चॉकलेट केक दिखाया है और साथ ही इसे बनाने वाली टीम का शुक्रिया भी अदा किया है। 

केक की डेकोरेशन देख लोगों ने लगाए कयास 

आपको बता दें, केक की डेकोरेशन बेहद खूबसूरत लग रही है, लेकिन इस पर बने फूलों के रंगों ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। केक पर नीले और पर्पल कलर के कई फूल बने हुए हैं। इनके बीच एक ऑरेंज रंग का फूल भी नजर आ रहा है। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने छोटी-छोटी डिटेल्स को पकड़ लिया है और अब वो बच्चे के जेंडर को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि केक पर नीले रंग के फूलों की से ऐसा हिंट मिल रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ के घर बेटे आने वाला है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि नीले और बैंगनी फूलों के बीच बना इकलौता फूल शायद बेटी होने का इशारा हो सकता है। 

ऑफिशियली रिवील नहीं हुआ जेंडर 

हालांकि, ये सभी बस फैंस के अनुमान हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने बच्चे के जेंडर को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। सोशल मीडिया पर फैंस ये भी कह रहे हैं कि बच्चे का जेंडर जो भी हो, उसकी सेहत अच्छी होनी चाहिए। अब इस कपल को दूसरी बार बेटा होता है ये बेटी, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। फिलहाल तो कियारा अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं।