बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर चुकी हैं। कियारा ने जबसे ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है, तभी से हर कोई एक्साइटेड है। फैंस अब कियारा की हर तस्वीर, वीडियो और स्पॉटिंग में बेबी बंप ढूंढते हुए नजर आते हैं। इसी बीच अब कियारा आडवाणी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एप पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कियारा का स्टाइलिश लुक और उनका बेबी बंप लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रहा है।
'कॉफी विद करण 9' में आएगा सिद्धार्थ और कियारा
दरअसल, करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। इस बार शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी गेस्ट बनकर आने वाले हैं। प्रोमो में कियारा रेड कलर की थाई-हाई साइड स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। खुले बाल और नेचुरल लुक मेकअप में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ भी स्टाइलिश फॉर्मल सूट में बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर मस्तीभरे अंदाज में शो में एंट्री करते नजर आ रहे हैं।
कियारा ने पहली बार दिखाया बेबी बंप
प्रोमो में एंट्री के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान कियारा के बेबी बंप पर जा रहा है। कियारा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद ये पहली बार है जब वो इस तरह कैमरे के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में करण जौहर ने कपल से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ मजेदार सवाल भी किए हैं। करण ने पूछा कि क्या वो कभी अपने किसी किरदार को रियल लाइफ में निभाना चाहेंगे? इस पर सिद्धार्थ ने जवाब देते हुए कहा कि वो अपने काम को घर और खासकर बेडरूम तक नहीं लाना चाहते। उनका ये जवाब सुन करण और कियारा दोनों हंस पड़े।
करण ने पर्सनल लाइफ पर किए सवाल
वहीं, डेट नाइट को लेकर भी करण के एक सवाल पर कियारा ने अपना बेबी बंप दिखाते हुए कहा, 'अब बस हो गया।' एक्ट्रेस का ये जवाब सुन शो का माहौल खुशनुमा हो गया। ऐसे में अब इस प्रोमो ने अब फैंस की इस एपिसोड को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। आपको बता दें, कियारा और सिद्धार्थ ने 7 अक्टूबर को फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया था।