'बिग बॉस 20' में लव और स्काउट का एंगल टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। इस वक्त पूरा शो इन दोनों के रिश्ते पर ही टिका हुआ है। घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स इनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं और बाहर तो लम्बे समय से दर्शक कह ही रहे हैं कि ये दोनों भाई-बहन की तरह पेश नहीं आते। हाल ही में स्काउट को शो में अजीबोगरीब हरकतें करते हुए भी देखा गया। कभी वो पेड़ पर चढ़ रहे हैं, तो कभी अपने बाल ही मुंडवा लिए। स्काउट की हालत देखकर हर कोई यही कह रहा है कि उन्हें लव के लिए फीलिंग्स आ गई हैं और अब वो लव की कठपुतली बन गए हैं। वहीं, अब इस मामले में 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट का रिएक्शन सामने आया है। 

लव और स्काउट पर भड़कीं पवित्रा पुनिया

एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों को देखकर दोनों के रिश्ते को भाई-बहन का रिश्ता बताने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक वीडियो के जारी कर स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पवित्रा पुनिया का कहना है कि दोनों जिस तरह अपने रिश्ते को भाई-बहन का नाम दे रहे हैं, वो बिल्कुल सही नहीं है। पवित्रा ने पहले भाई-बहन के रिश्ते को लेकर अपनी सोच बताई। उन्होंने कहा कि अगर वो कुछ कर दें, तो उनका भाई खुद तो क्या गंजा होगा, उन्हें जरूर गांजा कर देगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने ये वीडियो इसलिए बनाई है क्योंकि बिग बॉस के जो हो रहा है वो 'बुलशिट' है।   

भाई-बहन के रिश्ते पर उठाए सवाल 

पवित्रा पुनिया ने बताया कि भाई-बहन के रिश्ते ऐसे होते हैं जहां दोनों एक दूसरी की धज्जियां उड़ा देते हैं, मुक्के मारते हैं। पवित्रा ने बताया कि उनका भाई उनके ऊपर ही पटाखा फोड़ देता है। दिवाली पर भी उनके भाई ने उनके पैर पर ही अनार छोड़ दिया था और उनका पैर जला हुआ है। उनका दावा है कि भाई-बहन का रिश्ता ऐसा ही होता है। अगर उनका भाई उनसे बात नहीं करता तो वो यही बोलती हैं कि चल निकल। लेकिन 'बिग बॉस' में स्काउट और लव का चैप्टर देखकर वो हैरान हैं और कह रही हैं कि भाई-बहन का रिलेशनशिप ऐसा नहीं होता है।

पवित्रा ने लव-स्काउट के रिश्ते को बताया आशिकी 

पवित्रा पुनिया ने कहा, 'जब हम छोटे थे तो किसी के मुंह से सुन लेते थे कि अगर किसी को कोई पसंद है, तो वो घर पर उसे अपना भाई या बहनबता देते थे। लेकिन ये दोनों अब बच्चे नहीं हैं। अगर ये 'बिग बॉस' में ये दोनों कंटेंट के लिए ये सब कर रहे हैं, तो ये चीप है। आपने भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल उठा दिया है और उसे गंदा कर दिया है। मैं 'बिग बॉस' की टीम से भी रिक्वेस्ट करती हूं कि ये सब न होने दें। 'बिग बॉस' में बहुत कुछ होता है लेकिन ये तो अति है कि तुमने भाई-बहन का चोला पहना है और तुम गंद मचा रहे हो। तुमने काम बिग बॉस से नहीं बल्कि बिरादरी से बाहर होने वाले कर दिए हैं। हमें तुम पर प्राउड नहीं है। ये चीप है। ये भाई-बहन का रिश्ता नहीं है, वो प्योर आशिकी है।'