प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर सीरीज 'पंचायत' के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी दिनों से मेकर्स इस सीरीज के नए सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना रहे हैं। 'पंचायत सीजन 5' की अनाउंसमेंट काफी समय पहली ही हो चुकी थी और अब इस सीरीज के फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। ये शो जल्द ही प्राइम वीडियो पर दस्तक देना वाला है और अब इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। लंबे इंतजार और रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों के बीच आखिरकार 'पंचायत 5' की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

जल्द आएगा 'पंचायत' का नया सीजन 

जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव एक बार फिर फुलेरा गांव की दुनिया में लौटने वाले हैं। इस बार 'पंचायत' में गांव की राजनीति, नई प्रधान की सत्ता और अभिषेक त्रिपाठी की जिंदगी में आने वाली चुनौतियां देखने को मिलने वाली हैं। आपको बता दें, 'पंचायत' ने अपनी सादगी, अलग-अलग किरदारों और उनके देसी अंदाज ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। फुलेरा गांव की छोटी-छोटी परेशानियां और मजेदार नोकझोंक लोगों को काफी पसंद आती हैं। इसी वजह से अब इस शो का पांचवा सीजन रिलीज होने जा रहा है। 

पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस 

अब प्राइम वीडियो पर एक पोस्टर शेयर कर पांचवें सीजन की रिलीज डेट रिवील की गई है। मेकर्स ने इसके साथ लिखा, 'थोड़ी तकरार थोड़ा प्यार रहेगा, फुलेरा में आपका इंतजार रहेगा।' साथ ही ये रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए कहा है कि 'पंचायत' का नया सीजन 3 दिसंबर 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। पोस्टर की बात करें तो इससे साफ समझ आ रहा है कि सचिव जी इस सीजन में कई मुश्किलों का सामना करने वाले हैं। दुश्मन पार्टी उनकी जिंदगी में कई तूफान लेकर आएगी। शो की तरह ही इसका पोस्टर भी काफी मजेदार लग रहा है।  

इस बार मजेदार होगी कहानी  

आपको बता दें, 'पंचायत 5' की कहानी पहले से ज्यादा दिलचस्प होगी। पिछले सीजन में फुलेरा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ था। मंजू देवी को चुनाव में हराकर क्रांति देवी नई प्रधान बन गई थीं। इस बार बनराकस की भूमिका अहम होने वाली है। उनके सामने प्रधानपति के रूप में गांव की जिम्मेदारियां होंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो फुलेरा के विकास के लिए क्या कदम उठाते हैं और गांव में कौन-से नए हंगामे होते हैं?