प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी अपनी भारतीय संस्कृति को भूली नहीं हैं। वो खुद तो दिल से हिंदुस्तानी हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती को भी अपने जैसा ही बना दिया है। अक्सर खास मौकों पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ ट्रेडिशनल ऑउटफिट्स में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें, बात सिर्फ कपड़ों तक की नहीं है, बल्कि देसी गर्ल अपने परिवार को पूरी तरह से अपने कल्चर में ढाल चुकी हैं। इसका एक सबूत अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर बेटी के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
मालती मैरी ने गाया गायत्री मंत्र
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। आपको बता दें, प्रियंका का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें वो अपनी बेटी को गोद में बिठाकर पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं नन्ही सी मालती मैरी ने इस दौरान जिस तरह से मंत्र जाप किया है, वो देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना दिल हार बैठे हैं। मालती वीडियो में गायत्री मंत्र गाती हुई नजर आ रही हैं। अब मालती की आवाज ने लोगों के दिल जीत लिए हैं।
प्रियंका के पोस्ट पर टिकीं फैंस की निगाहें
मालती के मुंह से गायत्री मंत्र सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे वो भी अपने मम्मी और पापा की तरह ही बेहद टैलेंटेड हैं। दरअसल, निक जोनस तो प्रोफेशनल सिंगर हैं ही, साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी बेहद खूबसूरत आवाज में गाना जाती हैं। प्रियंका ने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड गानों को अपनी आवाज दी है। अब लगता है इन दोनों का ये टैलेंट इनकी बेटी को भी मिल गया है। मालती का गायत्री मंत्र अब सोशल मीडिया पर छा गया है। कुछ ही मिनटों में प्रियंका का ये पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का कारण बन गया। वैसे तो एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपने कई वीडियो और फोटोज भी शेयर किए थे, लेकिन फैंस का ध्यान सिर्फ मालती पर अटक गया है।
छाया ब्रिटिश एक्सेंट में मालती का गायत्री मंत्र
आपको बता दें, अब सोशल मीडिया यूजर्स मालती की आवाज की तारीफ करते हुए प्रियंका चोपड़ा और उनकी परवरिश के भी गुनगान गा रहे हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को इतनी अच्छी चीजें सिखाई हैं कि अब इंटरनेट पर वाहवाही तो बनती है। ऐसा लग रहा है जैसे देसी गर्ल अपनी बेटी को भी अपनी ही तरह बना देंगी। अब ब्रिटिश एक्सेंट में मालती के गायत्री मंत्र को फैंस बेहद क्यूट बता रहे हैं। साथ ही कुछ लोग दावा भी कर रहे हैं कि मालती बड़े होकर बड़ी रॉकस्टार बनेंगी।