'बिग बॉस 20' में आकर सिंगर काजी तौकीर की किस्मत वाकई चमक उठी है। पहले दिन से ही काजी को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। हर सेलिब्रिटी इस शो पर आकर बस काजी के ही गुनगान गाता हुआ नजर आता है। वहीं, इस शो से काजी को ढेर सारा काम भी मिल रहा है। 'बिग बॉस 20' काजी के लिए काफी लकी साबित हो रहा है। शो में रहते हुए ही उन्हें अपने फ्यूचर प्रोजेक्स्टस मिल चुके हैं। इस वक्त काजी के पास ऑफर्स की लाइन लगी हुई है। पहले रोहित शेट्टी, फिर साजिद खान और अब कुमार सानू ने काजी तौकीर को एक बड़ा ऑफर दे दिया है।   

रोहित शेट्टी, साजिद खान और कुमार सानू ने दिए ऑफर 

आपको बता दें, पहले रोहित शेट्टी ने 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार पर काजी तौकीर को अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म में गाना गाने का मौका देने का वादा किया था। इससे पहले म्यूजिक कंपोजर साजिद खान भी सोशल मीडिया पर अनाउंस कर चुके हैं कि उन्होंने काजी के लिए 5 गाने तैयार कर लिए हैं और जब वो शो से बाहर आएंगे, तो वो काजी से ये गाने रिकॉर्ड करवाएंगे। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है।  अब दिग्गज गायक कुमार सानू ने भी काजी के साथ काम करने की इच्छा जताई है। ऐसा लग रहा है कि 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद काजी के लिए कामयाबी के दरवाजे खुल गए हैं। 

कुमार सानू ने की काजी की तारीफ 

बता दें, कुमार सानू हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 'कश्मीर गॉट टैलेंट' शो में शामिल हुए थे। इस दौरान कुमार सानू ने वहां के लोकल आर्टिस्ट्स और उभरते सिंगर्स की खूब तारीफ की। शो में उन्होंने काजी का भी जिक्र किया और उन्हें एक अच्छा इंसान और टैलेंटेड आर्टिस्ट बताया। कुमार सानू ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वो काजी के साथ काम करना चाहेंगे। उन्होंने हिंट दिया कि 'बिग बॉस' से काजी के बाहर आने के बाद दोनों साथ में गाना कर सकते हैं। 

काजी की चमकी तकदीर 

कुमार सानू ने इस दौरान कश्मीर के स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने की बात भी कही। अब बताया जा रहा है कि वो काजी तौकीर और कश्मीरी सिंगर इश्फाक कावा के साथ एक डुएट गाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा सकता है। अब काजी तौकीर के लिए 'बिग बॉस 20' एक गोल्डन ओप्पोरचुनिटी साबित हो रही है। एक तरफ रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग के मौके का वादा कर चुके हैं, तो दूसरी तरफ कुमार सानू भी उनके साथ गाना बनाना चाहते हैं।