रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' धुआंधार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है। अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके हैं और अब 'रामायण' की नजर 900 करोड़ रुपये के आंकड़े पर अटक गई है। पिछले कुछ दिनों से वैसे तो फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है, बावजूद इसके इस बात का पूरा यकीन है कि ये फिल्म जल्द ही 900 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ही लेगी। आपको बता दें, रिलीज के बाद अपने तीसरे शुक्रवार को 'रामायण' की कमाई थोड़ी सुस्त नजर आई। फिर भी फैंस के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार है। देखते हैं कि 16वें दिन फिल्म 'रामायण' ने कितनी कमाई की है।

900 करोड़ क्लब से कितनी दूर फिल्म?

फिल्म 'रामायण' रिलीज के साथ ही बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। पहले एडवांस बुकिंग और फिर ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया। इस फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी खूब देखा जा रहा है। अब इस फिल्म के 16वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। इसके मुताबिक, 'रामायण' ने शुक्रवार यानी 16वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल घरेलू कमाई 880.05 करोड़ रुपये हो गई है। यानी 900 करोड़ का आंकड़ा छूने से फिल्म अब बस थोड़ी ही दूर है। फिल्म को अब करीब 20 करोड़ रुपये और कमाने होंगे और फिर ये फिल्म 900 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 

शुक्रवार को कमाई में दिखी गिरावट

आपको बता दें, 'रामायण' ने शुरुआती दिनों में जिस तरह का कलेक्शन किया था, उसकी तुलना में अब कमाई में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। दूसरे हफ्ते के आखिरी दिनों से ही 'रामायण' का कलेक्शन धीरे-धीरे कम हो रहा है। गुरुवार को फिल्म ने 19.35 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन शुक्रवार को ये फिल्म सिर्फ 16.30 करोड़ रुपये ही जुटा पाई। ये बात ओर है कि 16वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात होती है। शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।

तीसरे वीकेंड पर टिकी नजरें

बता दें, 'रामायण' की घरेलू कमाई 880 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है। ऐसे में अब ये फिल्म 900 करोड़ के आंकड़े से ज्यादा दूर नहीं है। अब तीसरे वीकेंड पर फिल्म का परफॉरमेंस काफी अहम होने वाला है। अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है, तो 'रामायण' के लिए 900 करोड़ का आंकड़ा पार करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म तीसरे वीकेंड में कौन सा नया रिकॉर्ड सेट करती है।