रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' रुकने का नाम ले रही। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। वहीं, अब पहले दिन के मुकाबले रिलीज के 15 दिन बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। दूसरे हफ्ते के बाद 'रामायण' की रफ्तार पर असर साफ नजर आ रहा है। सिनेमाघरों में अब इस फिल्म की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ती जा रही है, लेकिन दुनियाभर में फिल्म का दबदबा अभी भी बना हुआ है। कमाई में गिरावट के बावजूद 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1,547 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
15वें दिन कैसी रही ‘रामायण’ की कमाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ ने 19 नवंबर यानी अपनी रिलीज के 15वें दिन भारत में लगभग 19.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले दिन फिल्म ने 23.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी एक दिन में फिल्म की कमाई में करीब 16.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 15वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म ‘रामायण’ का भारत में नेट कलेक्शन 863.75 करोड़ रुपये हो गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,032.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन हुआ 1,547.15 करोड़
‘रामायण’ को भारतीय सिनेमाघरों के अलावा विदेशी बाजारों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 15वें दिन ओवरसीज मार्केट से रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' ने करीब 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। विदेशों में भी अब तक 515 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है। भारत और विदेशी बाजारों की कमाई मिलाकर ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,547.15 करोड़ रुपये है। इस आंकड़े के मताबिक ‘रामायण’ दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।
हिंदी में हुई सबसे ज्यादा कमाई
आपको बता दें, इस फिल्म को पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। 15वें दिन भी हिंदी वर्जन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन हुआ। इस फिल्म ने हिंदी में 14 करोड़ रुपये, मलयालम में 1.75 करोड़ रुपये, तमिल में 1.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.40 करोड़ रुपये और तेलुगु में 70 लाख रुपये की कमाई की है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि हिंदी दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ ज्यादा मजबूत है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,547 करोड़ रुपये के कलेक्शन के बाद अब फिल्म की नजर 1,600 करोड़ रुपये के आंकड़े पर बनी हुई है।