फिल्म 'रामायण' इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। आम जनता हो या सेलिब्रिटीज हर कोई रणबीर कपूर की इस फिल्म पर ही बात कर रहा है। ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। भारत में शानदार कमाई करने के बाद अब 'रामायण' का जादू विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। UK और आयरलैंड में तो इस फिल्म ने इतिहास भी रच दिया है। रणबीर कपूर की ये फिल्म पहली भारतीय फिल्म बन है, जिसने इन दोनों देशों के वीकेंड बॉक्स ऑफिस चार्ट में नंबर-1 पर जगह बनाई है। इस कामयाबी के साथ फिल्म 'रामायण' ने भारतीय फिल्मों के लिए एक नया रास्ता खोल दिया है। इससे पहले कई बड़ी भारतीय फिल्में विदेशी बाजारों में अच्छी कमाई करने के बावजूद पहली पोजीशन तक नहीं पहुंच पाई थीं।

'रामायण' ने अब रचा कौन-सा इतिहास?

'रामायण' की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, 6 से 8 नवंबर के बीच 'रामायण' ने UK और आयरलैंड के 364 सिनेमाघरों से करीब 17 लाख पाउंड की कमाई की। वहीं, पेड प्रीव्यू की कमाई जोड़ने के बाद ये आंकड़ा करीब 22 लाख पाउंड तक पहुंच गया है। इस शानदार पर्फोर्मस के साथ फिल्म 'रामायण' ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने प्रीव्यू समेत करीब 21 लाख पाउंड का कलेक्शन किया था। इस तरह रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने भारतीय फिल्मों की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना डाला है। 

'गॉडजिला माइनस जीरो' भी 'रामायण' से पीछे

'रामायण' की एक और खास बात है कि ये फिल्म जापान की पॉपुलर फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' को भी UK और आयरलैंड के बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ चुकी है। वीकेंड कलेक्शन में 'गॉडजिला माइनस जीरो' दूसरे नंबर पर थी। फिल्म ने 474 सिनेमाघरों से करीब 11 लाख पाउंड की कमाई की थी। प्रीव्यू कलेक्शन मिलाकर इसका कलेक्शन कुल 14 लाख पाउंड रहा। वहीं, 'रामायण' ने पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया है। ये कम्पटीशन इसलिए भी जरूरी है क्योंकि दोनों ही फिल्मों को लेकर इंटरनेशनल ऑडियंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली। 

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दूसरे नंबर पर आई 'रामायण'

आपको बता दें, सिर्फ UK और आयरलैंड ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी 'रामायण' ने अच्छा परफॉर्म किया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, 8 नवंबर को खत्म हुए वीकेंड में 'रामायण' दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने 38 देशों में करीब 52.15 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया। वहीं, जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने 101 देशों में करीब 63 मिलियन डॉलर ही कमाए और इसके साथ पहला नंबर हासिल किया।