रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' देखने के लिए लोगों को काफी पैसे खर्चने पड़ रहे थे। टिकट महंगी होने के कारण कुछ लोग ये फिल्म नहीं देख रहे थे। अब उन लोगों की ये तकलीफ भी दूर हो गई है। अगर आप 'रामायण' देखना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब इस फिल्म को देखने के लिए पहले जितने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। 20 नवंबर से इस फिल्म के टिकटों के दाम कम किए जा रहे हैं।अब टिकट सस्ते होने से वो लोग भी थिएटर पहुंचेंगे, जो टिकट की कीमत के कारण फिल्म देखने के प्लान को टाल रहे थे।
2D और 3D में सस्ता हुआ दाम
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 नवंबर से फिल्म 'रामायण' के 2D और 3D शो के टिकटों की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। पहले लोगों को ब्लॉकबस्टर और पॉपुलर प्राइसिंग के हिसाब से टिकट खरीदने पड़ रहे थे, लेकिन अब नॉर्मल वीकेंड रेट लागू किए जाएंगे। फिलहाल 3D में फिल्म देखने वालों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। टिकट का प्राइस इस पर भी निर्भर करेगा कि आप किस सिनेमाघर में फिल्म देख रहे हैं और इस दौरान कौन-सी सीट चुनते हैं।
IMAX में देने होंगे ज्यादा पैसे
आप 'रामायण' को IMAX में देखेंगे, तो आपको थोड़ी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस फॉर्मेट के टिकट 2D और 3D शो के मुकाबले महंगे रहेंगे। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर को 'रामायण' के लिए पॉपुलर वीकेंड रेट लागू होंगे। वहीं, 21 और 22 नवंबर को शनिवार और रविवार के ब्लॉकबस्टर वीकेंड रेट पर टिकट मिलेंगे। इतना ही नहीं दिल्ली-NCR के सिनेमाघरों में सीट के हिसाब से भी टिकटों के दाम अलग-अलग रखे गए हैं। कुछ जगहों पर 199 रुपये में भी ये फिल्म देखने को मिल रही है। INOX ओडियन, कनॉट प्लेस में गोल्ड सीट टिकट 199 रुपये और प्लैटिनम सीट की टिकट 399 रुपये में मिल रही है। सिनेपॉलिस पैसिफिक NSP2 में नॉर्मल सीट 250 रुपये की है। एग्जीक्यूटिव सीट 300 रुपये की है। प्रीमियम सीट की 320 रुपये और प्रीमियम XL 360 रुपये की है। रिक्लाइनर सीट के लिए 600 रुपये देने होंगे। PVR सेलेक्ट सिटीवॉक में रिक्लाइनर सीट का टिकट 800 रुपये तक मिलेगी। वहीं, नोएडा में IMAX 3D के क्लासिक टिकट 480 रुपये और रिक्लाइनर सीट की कीमत 960 रुपये है। शाम के शो में कीमतें बढ़कर 620 रुपये और 1,240 रुपये हो जाती हैं।
24 नवंबर को मिल सकती है खास छूट
इसके अलावा आपको 24 नवंबर यानी मंगलवार को सामान्य छूट का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ये ऑफर लागू होगा तो दर्शकों को कम कीमत में फिल्म देखने का एक और मौका मिलेगा। अब टिकटों के दाम कम करने से फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ेगा। कीमतें कम होने से फिल्म को देखने वालों की संख्या बढ़ सकती है।