बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और रियलिटी शो होस्ट रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। उनके नाम से कुछ फर्जी अकाउंट्स बनाए गए फर्जी अकाउंट्स बनाए गए हैं और अब रोहित शेट्टी उन्हें लेकर फैंस को आगाह कर रहे हैं। डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर साफ किया है कि फेसबुक और एक्स पर उनके नाम से चल रहे कुछ अकाउंट्स असली नहीं हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों से ऐसे अकाउंट्स की पोस्ट पर भरोसा न करने और किसी भी तरह के रिएक्शन देने से बचने की अपील की है।

रोहित शेट्टी ने जारी किया बयान 

रोहित शेट्टी ने अब अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सबके सामने ये क्लियर कर दिया कि इंस्टाग्राम के अलावा किसी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट नहीं है। उन्होंने कहा कि फेसबुक और एक्स पर उनके नाम से मौजूद सभी प्रोफाइल फर्जी और अनधिकृत हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि ऐसे अकाउंट्स के साथ किसी तरह की बातचीत न करें और न ही वहां शेयर की गई बातों को उनका बयान मानें। रोहित की इस सफाई के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया, जिनमें वायरल पोस्ट को उनका रिएक्शन बताया जा रहा था।

फर्जी पोस्ट में क्या था?

आपको बता दें, ये पूरी कंट्रोवर्सी 'बिग बॉस 20' के दिवाली स्पेशल एपिसोड से जुड़ी है। इस एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने अपने अंदाज में कई कंटेस्टेंट्स की खिंचाई की थी, जिनमें स्काउट ओपी और लव गिल भी शामिल थे। गौरव ने स्काउट के रिश्ते और उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी का जिक्र करते हुए कई मजाक किए। इसके अलावा लव गिल के साथ स्काउट के रिश्ते को लेकर भी कॉमेडियन ने जमकर मजाक उड़ाया था। उनके कुछ कमेंट्स कंटेस्टेंट्स को पसंद नहीं आए। खासकर स्काउट ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर गौरव की कॉमेडी को लेकर बहस शुरू हो गई। 

रोहित शेट्टी ने फैंस को किया सतर्क 

इसी बीच रोहित शेट्टी के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि कॉमेडी के नाम पर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है। लेकिन अब रोहित ने साफ कर दिया है कि फेसबुक पर मौजूद वो अकाउंट उनका नहीं है। अब फैंस भी कंफ्यूज नहीं होंगे कि रोहित शेट्टी ने आखिर इस तरह का पोस्ट क्यों शेयर किया। डायरेक्टर ने साफ कर दिया कि टिप्पणी और अकाउंट दोनों ही उनके नहीं थे।