बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' जबरदस्त सुर्खियों में है। इसी फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब इस फिल्म के मेकर्स को राहत मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद 'केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड' यानी CBFC ने सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इस वॉर ड्रामा फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। यानी इस फिल्म को 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को देखने की अनुमति है। इससे कम उम्र के बच्चों को ये फिल्म अकेले देखने की इजाजत नहीं मिलेगी। 18 नवंबर 2026 को सीबीएफसी ने मेकर्स को ये प्रमाणपत्र जारी किया है।
कितना है 'मातृभूमि' का रनटाइम?
इसके अलावा सलमान खान की फिल्म के रनटाइम से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की अवधि 2 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड की है। यानी फिल्म का रनटाइम करीब ढाई घंटे का होगा। इस फिल्म की इसकी कहानी में भावनात्मक पहलू की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि सैन्य अधिकारी देश की रक्षा के लिए कैसे सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। दूसरी तरफ उनकी पत्नियां किस तरह परिवार की जिम्मेदारियों और घर की परेशानियों को उससे दूर रखती हैं। फिल्म में परिवारों की चुनौतियों और त्याग के साथ, देश की सेवा की भावना देखने को मिलेगी।
बिना कट के रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें, ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई जंग से प्रेरित है। पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, लेकिन अनाउंसमेंट के बाद मार्च 2026 में मेकर्स ने इसे बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया। 6 नवंबर को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने स्क्रिप्ट बदलने और सेंसर बोर्ड के इस पर कट लगाए जाने की खबरों को खारिज किया था। सलमान ने बताया कि फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड और दूसरीएजेंसियों को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा। ये फिल्म बिना किसी कट के रिलीज हो रही है।
कब रिलीज होगी 'मातृभूमि'?
आपको बता दें, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को UA 16+ सर्टिफिकेट मिलने के बाद रिलीज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म अहम पड़ाव पार कर चुकी है। इसकी रिलीज की बात करें तो फिल्म पहले 20 नवंबर 2026 को आने वाली थी, लेकिन बाद में इस डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब सलमान खान की वॉर ड्रामा 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं।