साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर का आनंद ले रही हैं। मां बनने की तैयारी कर रहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि समांथा ने किसी शानदार लोकेशन या महंगे सेटअप में फोटोशूट कराने के बजाय बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी तस्वीर साझा की। इसके साथ उनका मजेदार कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

समांथा का मैटरनिटी फोटोशूट 

समांथा रुथ प्रभु एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते लाइमलाइट में हैं। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस का दिल जीतने वाली समांथा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। समांथा जल्द ही मां बनने वाली हैं और ऐसे में फैंस उनके मैटरनिटी फोटोशूट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो आराम से सोफे पर लेटी हुई अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर की सबसे दिलचस्प बात इसका कैप्शन है।

समांथा रुथ प्रभु ने ट्रेंड के नाम पर किया मजाक 

समांथा ने इस फोटो को शेयर करते हुए मजाकिया तरीके से लिखा, 'इसे मेरा मैटरनिटी फोटोशूट समझें।' अब समांथा रुथ प्रभु के इस बेफिक्र अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे तो सेलेब्स प्रेग्नेंसी के दौरान स्पेशल मैटरनिटी फोटोशूट करवाते हैं, जिसमें खूबसूरत लोकेशन, डिजाइनर आउटफिट और शानदार फोटोग्राफी देखने को मिलती है, लेकिन समांथा को देखकर ऐसा लगा रहा है जैसे उन्हें आलस आ रहा है। समांथा ने इस ट्रेंड को थोड़े अलग अंदाज में पूरा किया है। 

दिखा कूल अंदाज 

फोटो में समांथा सोफे पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड टॉप के साथ व्हाइट ट्राउजर पहना है और ग्लासेज लगाए हुए हैं। वो अपने बेबी बंप पर हाथ रखकर बेहद सहज अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। उनकी इस फोटो में किसी तरह की बनावटी चमक-दमक दिखाई नहीं दी, बल्कि एक सुकून भरा पर्सनल मोमेंट नजर आया। यही वजह है कि उनका ये अंदाज और लुक सोशल मीडिया लोगों को पसंद आ रहा है। 

फैंस ने लुटाया प्यार

समांथा का ये पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार लूटना शुरू कर दिया। किसी ने उनके लुक की तारीफ की, तो किसी को उनका मजाकिया कैप्शन पसंद आया। एक यूजर ने उन्हें 'कूलेस्ट मौमी' कहा, तो दूसरे ने मजाक में लिखा कि आने वाला बच्चा अभी से सारी लाइमलाइट चुरा रहा है। सोशल मीडिया पर समांथा की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।