सामांथा रुथ प्रभु ने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज दे दी है। जबसे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, फैंस उनके बच्चे के इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे हैं। सामांथा रुथ प्रभु के फैंस जानना चाहते हैं कि उन्हें बेटा होगा या बेटी? अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि सामांथा रुथ प्रभु अब मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। सामांथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद बेबी के इस दुनिया में आने की अनाउंसमेंट की है। कपल का पोस्ट सामने आते ही उनके चाहने वालो की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

सामांथा ने दिया बेबी बॉय को जन्म 

आपको बता दें, सामांथा रुथ प्रभु ने रिवील किया है कि उन्हें बेबी बॉय हुआ है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें न्यू बॉर्न बेबी अपने मम्मी-पापा की ऊंगली पकड़े हुए नजर आ रहा है। तस्वीर में न बेबी का पूरा चेहरा नजर आ रहा है और न ही कपल का, बस इस फोटो पर एक तारीख लिखी हुई है- 19.11.2026। यानी सामांथा के बेटे का जन्म 19 नवंबर को हुआ था और एक दिन बाद 20 नवंबर को उन्होंने ये खुशखबरी फैंस को सुनाई है। इस फोटो को शेयर करते हुए सामांथा और राज ने अपने लाडले का नाम भी रिवील कर दिया है। 

सामांथा ने रिवील किया बेटे का नाम 

सामांथा और राज ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हमारा सुंदर बेटा देव निदिमोरु, 19.11.2026... हमारे दिल अब सबसे ज्यादा खुश हैं। सामंथा और राज।' सामांथा और राज ने अपने नन्हे सहजादे का नाम 'देव' रखा है। ये नाम बेहद ही सिंपल और खूबसूरत है। आपको बता दें, आज कल वैसे भी फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेंड चल रहा है कि सेलिब्रिटीज अपने बच्चों का नाम किसी भगवान के नाम पर रखते हैं या फिर इसे प्रकृति से जस्ते हैं। दूसरी तरफ इस खुशखबरी ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। सामंथा और राज को पेरेंट्स बनने के लिए अब सोशल मीडिया यूजर्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। 

मिनटों में मिले मिलियन लाइक्स 

कुछ ही मिनटों में सामांथा रुथ प्रभु का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महज आधे घंटे में उनके इस पोस्ट को 1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। साथ ही सेलिब्रिटीज भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने सामांथा रुथ प्रभु को मां बनने पर बधाई दी है। एक्ट्रेस ने 39 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया है और अब लोग उनके बेटे का चेहरा देखने के लिए बेताब बैठे हैं। अब देखना होगा कि सामांथा कब अपने बेटे का फेस रिवील करती हैं।