मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं। सामंथा पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रही हैं। इस वक्त पूरा देश बस यही जानना चाहता है कि सामंथा रुथ प्रभु की डिलीवरी कब होगी? इसका जवाब तो फैंस को अभी भी नहीं मिला है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है। अपनी जिंदगी के नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत से पहले एक्ट्रेस ने पति राज निदिमोरु के साथ एक खास पूजा की है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की तस्वीरें 

अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार सामंथा और राज ने परिवार के साथ बेहद खास पल बिताए हैं। एक्ट्रेस ने लाल रंग का खूबसूरत सूट पहना और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। राज भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। सामंथा रुथ प्रभु ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें कपल की केमिस्ट्री बेहद क्यूट लग रही है। दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। घर पर हुई खास पारिवारिक पूजा की तस्वीरों में इन दोनों के अलावा बाकी परिवार के सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सभी महिलाओं ने आने वाले नन्हे मेहमान के लिए सामंथा को आशीर्वाद भी दिया।

सामंथा ने हाथ जोड़कर लिया सबका आशीर्वाद 

सामंथा बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही हैं। सामंथा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्यारा कैप्शन लिखा- 'Us' और साथ में व्हाइट हार्ट इमोजी भी शेयर किए। इन तस्वीरों क्लो देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस इस फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं और अपनी जड़ों से जुड़कर सभी रस्में निभा रही हैं। इतनी कामयाबी के बाद भी सामंथा की ये सिम्पलिसिटी अब लोगों को पसंद आ रही है। 

पारिवारिक अंदाज में किया सेलिब्रेट  

बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में सामंथा और राज सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस पूजा के दौरान हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें, सामंथा और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को निजी समारोह में शादी की थी। जून 2026 में सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और अब जल्द ही उनकी जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार फिल्म 'मा इंटी बंगाराम' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया।