स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और '12वीं फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर काफी समय अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं। अब ये दोनों दोस्त एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले कई महीनों से खबरों का बाजार गर्म है और ऐसे में अब एक बार फिर दोनों मुंबई के एक कैफे में साथ दिखाई दिए हैं। उनकी इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिर साथ नजर आए रूमर्ड कपल
समय रैना और मेधा शंकर को कैफे में साथ देखकर फिर फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? बता दें, ये मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, समय रैना और मेधा शंकर रविवार, 15 नवंबर की शाम मुंबई के एक कैफे में मिले थे। वीडियो में समय टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि मेधा ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों अकेले नहीं थे, बल्कि दोनों अपने दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचे थे।
दोस्तों के साथ दिखे समय और मेधा
वीडियो में समय रैना दोस्तों से गर्मजोशी के साथ मिलते और उन्हें गले लगाते भी आ रहे हैं। मेधा भी उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में कुछ भी ऐसा सामने नहीं आया, जिससे उनके रिश्ते पर मुहर लगाई जा सके। लेकिन दोनों का बार-बार यूं साथ नजर आना फैंस का ध्यान खींच रहा है और उनकी एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। बता दें, समय और मेधा के बीच नजदीकियों की चर्चा उस वक्त भी बढ़ी थी, जब मेधा को समय रैना की दिवाली पार्टी में देखा गया था। फैंस ने इस दौरान सवाल उठाने शुरू कर दिए कि क्या दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है।
पहली भी आई थीं शादी खबरें
समय रैना और मेधा शंकर की शादी को लेकर भी आए दिन कुछ न कुछ खबरें सामने आती ही रहती हैं। सितंबर 2026 में ये दावा किया गया था कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हलांकि, बाद में इन रिपोर्ट्स पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने शादी की खबर को खारिज कर दिया था। समय ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि दिसंबर में उनका इंडिया टूर है, इसलिए शादी को आगे बढ़ाना पड़ेगा। मेधा ने भी इस पोस्ट पर हँसते हुए रिएक्ट किया था।