'लॉक अप' की विनर श्रेया कालरा ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया कि पूरी लाइमलाइट उन पर आ गई है। श्रेया कालरा का एक वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वो और उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल चर्चा में आ गए हैं। इस बार सुर्खियां बटोरने का कारण श्रेया कालरा का बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल को दिया महंगा तोहफा है। दरअसल, श्रेया ने अपने बॉयफ्रेंड को एक करोड़ों का गिफ्ट दिया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं और कहते नजर आ रहे हैं कि गर्लफ्रेंड हो तो ऐसी। अब गिफ्ट क्या है और वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है ये भी जान लेते हैं।

श्रेया कालरा ने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर गिफ्ट की BMW
आपको बता दें, श्रेया कालरा ने अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के बर्थडे को और भी खास और यादगार बनाने के लिए उन्हें एक बड़ा सरप्राइज दिया है। श्रेया ने ऋषभ को एक शानदार BMW कार गिफ्ट कर दी है। इस खास मौके के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इस कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे। ऋषभ जायसवाल के बर्थडे पर श्रेया ने उनके लिए एक सरप्राइज प्लान किया था। उन्होंने ऋषभ को लाल रंग की नई BMW कन्वर्टिबल कार गिफ्ट की। कार को सफेद रिबन से सजाया गया। इसके आसपास सिल्वर और गोल्डन रंग के गुब्बारे भी लगाए गए , जिससे पूरा माहौल किसी खास सेलिब्रेशन जैसा लग रहा था।

महंगा गिफ्ट देख हैरान हुए फैंस
जैसे ही ऋषभ ने अपनी नई कार देखी, उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस दौरान दोनों ने साथ में कई तस्वीरें दीं और वीडियो भी बनवाए। श्रेया और ऋषभ के इस खास स्पेशल मोमेंट में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त भी शामिल हुए। वीडियो सामने आने के बाद लोग श्रेया के इस सरप्राइज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि श्रेया ने ऋषभ के जन्मदिन को वाकई बेहद खास बना दिया है। वहीं, कुछ फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।
पहले भी गिफ्ट की BMW बाइक
आपको बता दें, श्रेया ने पहली बार ऋषभ को महंगा गिफ्ट नहीं दिया, इससे पहले भी वो अपने बॉयफ्रेंड को BMW बाइक गिफ्ट कर चुकी हैं। ऐसे में इस बार लग्जरी कार देकर उन्होंने फिर से सबका ध्यान खींच लिया है। ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में भी श्रेया ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर ढेर सारी बातें बताई थीं। ऋषभ इस शो में श्रेया को सपोर्ट करने पहुंचे थे और उस दौरान दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी।