बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस की नजरें अब एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर टिक गई हैं। जयपुर एयरपोर्ट से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में इन दोनों के साथ इनकी बेटी सरायाह भी नजर आ रही हैं। ये पहली बार था जब सरायाह की झलक सोशल मीडिया पर सामने आई हो। अभी तक सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। ऐसे में सरायाह का चेहरा नजर आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
सिद्धार्थ और कियारा की बेटी की झलक आई सामने
आपको बता दें, हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा को हाल ही में जयपुर एयरपोर्ट पर बेटी के साथ देखा गया था। इस दौरान सरायाह की झलक कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सिद्धार्थ अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं और कियारा उनके साथ चलती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कियारा अपनी बेटी की प्राइवेसी को लेकर काफी अलेर्ट हैं। सिद्धार्थ और कियारा एयरपोर्ट पर भी बेटी का चेहरा कैमरों से बचाने की कोशिश करते हुए नजर आए।
लाडली का चेहरा कवर करती दिखीं कियारा
वीडियो में कियारा अपनी लाडली का चेहरा कवर करती हुई भी नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी इनकी बेटी की एक झलक रिवील हो गई। ये वीडियो सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब लोगों को उस पल का इंतजार है जब ये दोनों अपनी बेटी का फेस रिवील करेंगे। आपको बता दें, सिद्धार्थ और कियारा की बेटी का जुलाई 2025 में जन्म हुआ था। वहीं, अब कपल अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने की तैयारी कर रहे हैं। अक्टूबर 2026 में इन्होंने सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
दोबारा मां बनने वाली हैं कियारा
उनकी इस पोस्ट में सिद्धार्थ और कियारा के साथ उनकी बेटी की झलक भी सामने आई थी। इस गुड न्यूज के सामने आते ही फैंस ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। हाल ही में ये दोनों 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में नजर आए थे। इस दौरान कियारा ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने मदरहुड एक्सपीरियंस भी शेयर किया था। प्रोफेशनल कमिटमेंट और मां की जिम्मेदारियों के बीच बैलेंस करने को लेकर कियारा ने अपना अनुभव शेयर किए हैं।