बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने का ट्रेंड चल रहा है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'हेरा फेरी 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ये फिल्म बन पाएगी या नहीं? इसका तो नहीं पता लेकिन अब सुनील शेट्टी अपनी एक और फिल्म का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। उनकी साल 2002 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म में येडा अन्ना का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया फिल्म का सीक्वल
सुनील शेट्टी ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' का सीक्वल बनने वाला है और इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। आपको बता दें, सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में 'आवारा पागल दीवाना 2' को लेकर ढेर सारी बातें की। उन्होंने इस दौरान साफ कहा कि फिल्म का दूसरा पार्ट बनना पक्का है। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होगी? तो उन्होंने हां में जवाब दिया। सुनील के इस बयान से फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी समय से लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है।
'आवारा पागल दीवाना' की स्टारकास्ट
आपको बता दें, साल 2002 में रिलीज हुई 'आवारा पागल दीवाना' में सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार, आफताब शिवदासानी और परेश रावल भी नजर आए थे। जॉनी लीवर, ओम पुरी, अमृता अरोड़ा और आरती छाबड़िया जैसे स्टार्स ने भी इस फिल्म से लोगों को खूब हंसाया था। विक्रम भट्ट के डायरेक्शन और फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'आवारा पागल दीवाना' को आज भी बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है।
क्या अक्षय कुमार और परेश रावल की होगी वापसी?
अब फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट तो हो गई है, लेकिन एक बड़ा सवाल दर्शकों के मन में अभी भी बाकी है। सभी जानना चाहते हैं कि क्या सीक्वल में क्या पुरानी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक बार फिर साथ नजर आएगी? खासकर अक्षय कुमार, परेश रावल और आफताब शिवदासानी को दोबारा साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फिलहाल सुनील शेट्टी ने फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। कहानी कैसी होगी और पुराने किरदार किस अंदाज में नजर आएंगे, इस पर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होना भी अभी बाकी है।