साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सीन' से बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के सिर्फ 6 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ सूर्या ने साल 2026 में लगातार तीसरी बार 100 करोड़ क्लब में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस कामयाबी से फैंस खुश से झूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर सूर्या और उनकी फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है।
6 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
आपको बता दें, सूर्या की फिल्म 'सीन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म 'सीन' ने भारत में करीब 19.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद वीकेंड पर कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को भारत में लगभग 8.05 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 105.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 122.50 करोड़ रुपये हो गया है।
सूर्या ने बनाया ये नया रिकॉर्ड
'सीन' की सफलता सूर्या के करियर में चार चांद लगाती हुई नजर आ रही है। साल 2026 में ये उनकी तीसरी फिल्म है, जिसने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले सूर्या की फिल्मों 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब 'सीन' की सफलता के साथ सूर्या ने एक ही साल में बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल करने वाली तीन बड़ी फिल्में दे दी हैं। इस हैट्रिक के बाद सूर्या एक साल में 200 करोड़ ग्रॉसर वाली तीन फिल्में देने वाले पहले तमिल एक्टर बन गए हैं।
दुनियाभर में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें, फिल्म 'सीन' को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। छठे दिन तक इस फिल्म का विदेशी कलेक्शन करीब 66 करोड़ रुपये हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर 'सीन' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 188.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने भी इसके 200 करोड़ रुपये से ज्यादा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का दावा किया है। फिलहाल फिल्म के कलेक्शन को लेकर अलग-अलग आंकड़ों का अंतर देखने को मिल रहा है।